Ticker

10/recent/ticker-posts

अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व में स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

International Forest Day Program in Kotdwar Kalagarh Tiger Reserve

🌿 अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल।
अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैन्सडौन के अंतर्गत अदनाला रेंज स्थित रथुवाढ़ाव वन विश्राम भवन परिसर में “फॉरेस्ट एवं इकोनॉमी” थीम पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक लैन्सडौन दलीप सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर प्रातः कालागढ़ टाइगर रिजर्व के पलेन, अदनाला एवं मैदावन रेंज क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी मोटर मार्ग पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में मेरठ के इनवायरमेंट क्लब (Environment Club) तथा जीवन दीप समिति के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान के दौरान अजैविक कूड़े को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया।


कार्यक्रम के दौरान Environment Club, मेरठ द्वारा वन एवं वन्य जीव संरक्षण को लेकर एक जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

इसके साथ ही कालागढ़ वन प्रभाग में विगत वर्षों से वन एवं वन्य जीव सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्थानीय व्यक्तियों एवं विभागीय कर्मचारियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अग्नि सुरक्षा कार्य में तैनात फायर वाचरों को भी बैग वितरित किए गए।

कार्यक्रम में विधायक लैन्सडौन दलीप सिंह रावत ने अपने संबोधन में ग्रामीणों को वन एवं वन्य जीव संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए सहयोग की अपील की।

अंत में फायर ब्रिगेड टीम, पौड़ी गढ़वाल द्वारा अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव एवं प्रबंधन को लेकर विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।



👥 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित:

  •  विधायक, लैन्सडौन दलीप सिंह रावत 

  • तरूण एस., उप वन संरक्षक, कालागढ़ टाइगर रिजर्व

  • श्रीमती अनामिका बुक्करवाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी, सोनानदी

  • सुश्री शिप्रा वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी, अदनाला

  • हरेंद्र रावत, वन क्षेत्राधिकारी (अदनाला/मैदावन)

  • अमोल इष्टवाल, वन क्षेत्राधिकारी (पलेन)

  • अजय रावत, वन क्षेत्राधिकारी (मन्दाल, मोहान)

  • आशीष मोहन तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी (पाखरौ)

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनामिका बुक्करवाल द्वारा किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ