पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी में मतदान ड्यूटी कर अपने घर देहरादून लौट रहे 4 कार्मिकों का वाहन पौड़ी - देवप्रयाग मार्ग पर 200 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से एक कार्मिक की मौत हो गयी, जिसमें से 02 व्यक्तियों के उपचार के उपरांत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया तथा 01 व्यक्ति का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि उपरोक्त कार्मिक कल मतदान का कार्य संपन्न करने के बाद पौड़ी ही रुक गए थे और आज मंगलवार को सुबह अपने वाहन से देहरादून जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें: मतदान दिवस पर जनपद पौड़ी की कुछ खास खबरें! एक नज़र नए मतदाताओं के अलावा बुजुर्ग मतदाताओं में भी दिखा मतदान का उत्साह. देखें
बता दें कि जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने आज जिला अस्पताल पौड़ी में खोलाचोरी के समीप भटकोट कार दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का हालचाल जाना। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि घायलों को समुचित इलाज देना सुनिश्चित करें। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान 02 व्यक्ति गंभीर घायल होने पर उन्हें हायर सेंटर जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि एंबुलेंस में समुचित व्यवस्था रखें जिससे उन्हें रास्ते में परेशानी होने पर तत्काल सुविधा मिल सकेगी। कार दुर्घटनाग्रस्त में 01 व्यक्ति की मौके पर मौत तथा 03 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए।
0 टिप्पणियाँ