Ticker

10/recent/ticker-posts

मतदान दिवस पर जनपद पौड़ी की कुछ खास खबरें! एक नज़र. देखें


मनोज नौडियाल

पौड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने निर्वाचन कंट्रोल रूम व पीडीएमएस कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण। उन्होंने जनपद के समस्त बूथों की ली जानकारी। 

फोटो: 

बूथ का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी व एसएसपी

नगर पालिका 05 👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻

सामान्य विधानसभा निर्वाचन 2022 के सफल संपादन हेतु उत्तराखंड निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज मतदान दिवस पर मतदान से पूर्व मॉक पोल कराए गये। जिसके बाद निर्धारित समय पर सुबह 8:00 बजे सभी बूथों पर मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। 

वीडियो: 01


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए, जिससे प्रदेश व राष्ट्र के विकास के लिए सही प्रतिनिधि का चुनाव किया जा सके।


जीजीआईसी पौड़ी निरीक्षण। 👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻

नगर पालिका नंबर 5 में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने किया मतदान।

सबको निभानी होगी जिम्मेदारी, मतदान करने से कोई भी छूटना नहीं चाहिए अबकी बारी। मतदान देने अवश्य जाएं , लोकतंत्र में अपनी सहभागिता देकर, फर्ज निभाएं। SSP यशवन्त सिंह चौहान द्वारा दिया गया अपना मतदान, जनता से की अधिक से अधिक मतदान करने की अपील निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर अपना मतदान करें। 

विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का पालन करती पौड़ी पुलिस! देखें


विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद मुख्यालय से सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदेय स्थलों के लिए दिनाँक 12/13.02.2022 रवाना हो गयी थी। जहां जनपद के विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले दूरस्थ के मतदेय स्थलों की टीमों को 12 फरवरी को रवाना कर दिया गया था वहीं पोलिंग पार्टी पुलिस टीम द्वारा कई किलोमीटर पैदल चलते हुए हाल के समय में जनपद में हुई भारी बर्फवारी के कारण बर्फीले एवं दुर्गम रास्तों से होकर मतदान स्थल पर दिनाँक 13.02.2022 पहुँच चुके हैं। इस विषम परिस्थिति में भी पौड़ी गढ़वाल पुलिस के जवान विश्व के सबसे बडे लोकतन्त्र के पर्व पर सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने-अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग में निरीक्षण कर नियमित वाहनों के चैकिंग के दिए निर्देश!

इंटर कॉलेज परसुंडाखाल बूथ का किया निरीक्षण 👆

जिला निर्वाचन अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंटर कॉलेज परसुंडाखाल पोलिंग बूथ पहुंचे। जहां स्वयंसेवी/ स्कूली छात्राओं ने तिलक लगाकर किया स्वागत। 👆👆

वीडियो: 02

जिला पंचायत सभागार पौड़ी स्थित वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम से जनपद के वल्नरेबल और क्रिटिकल बूथ की ऑनलाइन वेब कास्टिंग के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। 👆

राजकीय प्राथमिक विद्यालय अगरोड़ा बूथ का निरीक्षण। 👆

जनपद पौड़ी पुलिस ने वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांगजन मतदाताओं की मदद के लिए बढाया हाथ! देखें


विश्व के सबसे बडे लोकतन्त्र पर्व पर आज दिनांक 14 फरवरी को विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत बुजुर्ग, असहाय (चलने फिरने में असमर्थ) मतदाताओं की मदद के लिये मतदान केन्द्रों पर पुलिस कर्मी सहारा देकर मतदान केन्द्र तक लाते-ले जाते नजर आए। इसी का नतीजा रहा कि हर उम्र के लोगों में मतदान के दौरान उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर जनपद पुलिस, होमगार्ड, पीआरड़ी के जवानों द्वारा अपनी ड्यूटी के साथ-साथ असहाय मतदाताओं की मदद के लिए लगातार प्रयत्नशील है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि हमारा ड्यूटी के साथ-साथ मानवता वादी कर्म भी है। 

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत DM महोदय एवं SSP महोदय द्वारा किया गया संयुक्त रूप से पोलिंग बूथों का निरीक्षण! देखें


आज दिनाँक 14.02.2022 को पौड़ी नगर क्षेत्र के बूथों (जीजीआईसी, निर्देशालय कृर्षि भवन, नगर पालिक वार्ड नम्बर-05, सेन्ट थोमस) एवं पीडीएमएस कन्ट्रोल रूम का जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा मतदान ड्यूटी में नियुक्त सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि मतदान केन्द्र के अन्दर महिला व पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगाएंगे तथा कोविड संक्रमण से बचाव हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अनिवार्य रुप से मास्क धारण करने हेतु बताएंगे तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराएंगे। बूथ के अन्दर किसी भी व्यक्ति को मोबाईल फोन, कैमरा व ऐसा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जिससे मतदान में व्यवधान उत्पन्न हो, नहीं ले जाने देंगे। 

पौड़ी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल संपादन हेतु मतदान दिवस पर आज जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान संयुक्त रूप से निर्वाचन कंट्रोल रूम, पीडीएमएस कंट्रोल रूम तथा जिला पंचायत परिसर में बूथ, नगर पालिका न0 5 तथा जीजीआईसी मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका न0 5 मे मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बने। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 जोगदण्डें ने निर्वाचन कंट्रोल रूम में संबधित अधिकारी से मोक पोल व अन्य जानकारी ली। उन्होंने संबधित अधिकारी को निर्देशित किया कि मतदान को प्रारम्भ होने पर प्रत्येक 02 घण्टें में सभी विधानसभाओं से मतदान प्रतिशत की जानकारी साझा करें जिससे औसत मतदान का आंकलन किया जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों की निरंतर रूप से मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर मतदान प्रारम्भ हो चुका है, और सभी में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की, अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। डा0 जोगदण्डे ने पीडीएमएस नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन मतदान केंद्रों में कैमरे तथा मतदान केंद्र का नाम सही रूप से डिस्प्ले नहीं किया है, उन्हें ठीक करायें। उन्होंने कहा कि जनपद में विधानसभा चुनाव को लेकर 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बूथों का निरीक्षण करते हुए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए मतदान को सम्पन्न करायें तथा वृद्व व दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए इन्तजार न करवायें। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के एजेंटों से आपसी समन्वय स्थापित करने की अपील भी की जिससे निर्वाचन को सौहार्दपूर्ण बनाया जा सके। निर्वाचन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में 11ः00 बजे तक जनपद में कुल 16.46 प्रतिशत मतदान हो चुका है, जिसमें यमकेश्वर विधानसभा में 15.99 प्रतिशत, पौड़ी में 15.14 प्रतिशत, श्रीनगर में 18.21 प्रतिशत, चौबट्टाखाल में 13.01 प्रतिशत, लैंसडोंन में 14.63 प्रतिशत व कोटद्वार में 20.27 प्रतिशत मतदान हो चुका है।


सामान्य प्रेक्षक डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल संपादन हेतु मतदान दिवस पर आज आदर्श बूथ सेंट थॉमस स्कूल, मैसमार इन्टर कॉलेज, विकासखण्ड कार्यालय, जिला परिषद हॉल, जिला परिषद कार्यालय, डी.ए.वी. इन्टर कॉलेज, अपर कृषि निदेशालय, उप निदेशक खाद्य एवं प्रसंसकरण कार्यालय, रा0इ0का0 पौड़ी, कार्यालय अपर निदेशक प्रा. शिक्षा तथा पब्लिक स्कूल सखी बूथ मेें मेें जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। डॉ0 सारथी ने आदर्श बूथ में नये मतदाताओं से मिलकर उनके साथ सेल्फी ली। उन्होंने कहा कि सभी को मतदान इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। कहा कि सभी को बेहतर कल के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं कई विशेष सुविधायें उपलब्ध करायी है, जिसमें दिव्यांग व वृद्व मतदाताओं के लिए रैम्प, वैसाखी, वील चियर, पृथक साफ-सुथरे शौचालय, मतदान हेतु पृथक लाइन इत्यादि तथा मतदान केन्द्र पर वोलेन्टियर की व्यवस्था भी की गयी है। इसके अतिरिक्त सखी बूथ, आदर्श बूथ आकर्षण का केन्द्र बने हुये हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में निर्वाचन की प्रक्रिया शान्ति से चल रही है और सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहें हैं।


सामान्य प्रेक्षक डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा ने आज आदर्श पोलिंग बूथ सेंट थॉमस, सखी बूथ पब्लिक स्कूल पौड़ी सहित नगर क्षेत्र के अलग-अलग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के उत्साह को देखकर अच्छा लग रहा है, विशेषकर नये व युवा मतदाता जिस तरह पहली बार कतारों मेे शामिल होकर मतदान करने के लिए अपनी बारी का इन्तजार कर रहें है, यह लोकतंत्र की सुन्दर तसवीर को दर्शा रहा है। 


कहा कि निश्चित ही पहाड़ का युवा जागरूक मतदाता का फर्ज निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में मतदान के प्रतिशत को देख कर लग रहा है कि समय बढ़ने के साथ मतदान के प्रतिशत में भारी वृद्वि होगी। सामान्य प्रेक्षक डॉ0 सारथी ने कहा कि जनपद में मतदान केन्द्रों पर बहुत अच्छी व्यवस्था की गयी है। जिसमें पेयजल, शैडो, सेल्फी प्वांइट, रैम्प, आकर्षक गेट सहित अन्य सुविधायें दी गयी हैं। डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा ने मतदान करने आये बुजुर्गों व नये मतदाताओं से बात की, इस दौरान नये व युवा मतदाताओं प्रेक्षक महोदय के साथ सेल्फी भी ली।

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की कुछ तस्वीरें :-

01.

02.

03.
04.

श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आदर्श पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण। 👇👇

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल संपादन हेतु मतदान दिवस पर आज जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे व वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बुआखाल में पुलिस बैरिकेटिंग, राजकीय इन्टर कॉलेज परसुन्डाखाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूथ अगरोडा व राजकीय इन्टर कॉलेज जखेटी में बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान रा0इ0का0 परसुंडाखाल में 90 वर्षीय कबूतरी देवी व रा0इ0का0 जखेटी मे 82 वर्षीय शांति देवी ने मतदान का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व मे अपनी भागीदारी दी।


विधानसभा मतदान दिवस पर आज जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बुआखाल में पुलिस बैरिकेटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि चैक पोस्टों पर वाहनों की नियमित चैकिंग करना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जनपद के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर लगातार नजर रखी जा रही है और अभी तक संपूर्ण जनपद से शांतिप्रिय मतदान की जानकारी प्राप्त हुयी है। उन्होंने कहा कि सभी को कबूवरी देवी व शांति देवी जैसी महिलाओं से प्रेरणा लेने की आवश्यकता हैै। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने चैक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि चैक पोस्टों पर संदिग्ध आने वाली गतिविधियों पर ध्यान रखें तथा जरूरत होेने पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

नए मतदाताओं के अलावा बुजुर्ग मतदाताओं में भी दिखा मतदान का उत्साह! देखें

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत आज मतदान दिवस पर लोगों ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने जनपद के विभिन्न बूथों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज परसुंडाखाल पोलिंग बूथ पहुंचे जहां स्कूली छात्राओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य लोगों को भी इसी तरह मतदान दिवस पर आ रहे दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता करनी चाहिए। इसके अलावा अन्य पोलिंग बूथों पर भी छात्राएं निरंतर रूप से बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं की सेवा में जुटे रहे। 


जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर जाकर मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों पर किसी भी प्रकार की परेशानियां हो उसके लिए संबंधित अधिकारी से संपर्क करें। उन्होंने समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। कहा कि अपने साथ अन्य लोगों को भी साथ लेकर आये तथा इस मतदान त्यौहार को सफल बनाये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज परसुंडाखाल निरीक्षण के दौरान वहां दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की सेवा में जुटे छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इसी तरह के कार्य से अन्य लोगों को भी प्ररेणा मिलती है। छात्राओं द्वारा मतदान केंद्र में आ रहे बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर, बैसाखी सहित अन्य माध्यम से मतदान केंद्र तक पहुंचाने की सेवा में जुटे हुए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज परसुंडाखाल में 90 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता कबूतरी देवी, जखेटी में 82 वर्षीय शांति देवी द्वारा मतदान किया गया। इसके अलावा जनपद के विभिन्न बूथों पर भी बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं द्वारा अपना मत का प्रयोग किया गया। जनपद के समस्त बूथों पर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही समुचित व्यवस्थाएं पूर्ण की गई। जिससे मतदाताओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा।


विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत आज जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर व राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने वहां निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी संबंधित अधिकारी से ली। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि पोलिंग बूथों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। 


जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग बूथों के निरीक्षण के दौरान संबंधित पीठासीन अधिकारी को निर्देशित किया कि मतदान प्रक्रिया सांय 6:00 बजे तक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदाताओं को कहा कि कोविड गाइडलाइन का अनुपालन अवश्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि निष्पक्ष होकर मतदान करें। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी पार्टी प्रत्याशी या अन्य द्वारा पोलिंग बूथ के दायरे में प्रचार-प्रसार सामाग्री ना हो इसका विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें।


मतदान के लिए पंक्ति पर खड़े जिला निर्वाचन अधिकारी! 👆

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन विभव सैनी द्वारा किया गया पोलिग बूथों का निरीक्षण! देखें


आज दिनाँक 14.02.2022 को क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन विभव सैनी द्वारा सैकटर गुमखाल एवं चैलूसैण सैक्टर के बूथों का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा मतदान ड्यूटी में नियुक्त सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि मतदान केन्द्र के अन्दर महिला व पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगाएंगे तथा कोविड संक्रमण से बचाव हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अनिवार्य रुप से मास्क धारण करने हेतु बताएंगे तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराएंगे। बूथ के अन्दर किसी भी व्यक्ति को मोबाईल फोन, कैमरा व ऐसा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जिससे मतदान में व्यवधान उत्पन्न हो, नहीं ले जाने देंगे ।  

जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस के जवानों द्वारा मतदान स्थलों पर सर्तक ड्यूटी के साथ-साथ बुजुर्गों की कर रहे हैं मदद 👇👇


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने गढ़वाल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल सखी बूथ में मतदान किया। मतदान से पूर्व वहां उपस्थित महिला कार्मिक तथा एनएसएस स्वयंसेवी द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी का तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया गया। 


जिला निर्वाचन अधिकारी ने वहां उपस्थित समस्त कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सांय 6:00 बजे तक अधिक से अधिक प्रतिशत में मतदान करवाएं। इस दौरान उन्होंने सेल्फी वोटर पॉइंट में सेल्फी लेते हुए मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। कहा कि आपकी एक वोट लोकतंत्र की मजबूती है। साथ ही उन्होंने कहा कि समस्त मतदाताओं को इस चुनाव त्यौहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने भी सखी बूथ में अपना मत का प्रयोग किया तथा अन्य लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। 

पौड़ी। सामान्य प्रेक्षक डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा ने आज राजकीय पालिटेक्निक श्रीनगर सखी बूथ, हे0न0ब0ग0वि0वि0 स्थित बिरला कैम्पस, जी0जी0आइर्0सी0 श्रीनगर व श्रीकोट गंगानाली सहित श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान को महोत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए और युवा, बड़े बुजुर्ग सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान नये व युवा मतदाता प्रेक्षक महोदय को अपने बीच पाकर उत्साहित नजर आये व उनके साथ सेल्फी ली।


सामान्य प्रेक्षक डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा ने श्रीनगर विधान सभा के अन्तर्गत विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। डॉ0 सारथी ने कहा कि जनपद में मतदान केन्द्रों पर बहुत अच्छी व्यवस्था की गयी है। जिसमें पेयजल, शैडो, सेल्फी प्वाइंट, रैम्प, आकर्षक गेट सहित अन्य सुविधाएं दी गई हैं। उन्होंने मतदान करने आये बुजुर्गों व नये मतदाताओं से बात की, इस दौरान नये व युवा मतदाताओं प्रेक्षक महोदय के साथ सखी बूथ पर बने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के उत्साह को देखकर अच्छा लग रहा है, विशेषकर नये व युवा मतदाता जिस तरह पहली बार मतदान करने के लिए अपनी बारी का इन्तजार कर रहें है, यह युवा लोकतंत्र को मजबूत बना रहे हैैं। कहा कि उत्तराखण्ड का नौजवान मतदाता जागरूक मतदाता का फर्ज निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में मतदान शांतिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराया जा रहा है।                                    

 5:00 बजे का मत प्रतिशत 👆👆👆👆

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ