Ticker

10/recent/ticker-posts

महिला दिवस पर विशेष: शिक्षा और साहित्य सृजन के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी आरती चितकारिया 'अशेष'! देखें

 

- विरोधियों और चुनौतियों से बड़ी प्रेरणा कोई नहीं: आरती चितकारिया 'अशेष'!

मनोज नौडियाल 

कोटद्वार। शिक्षा और साहित्य सृजन के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी आरती चितकारिया 'अशेष' लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश से चयनित होकर उत्तराखंड के माध्यमिक शिक्षा विभाग में विगत 26 वर्षों से कार्यरत हैं। वे प्रवक्ता और प्रधानाचार्य के रूप में उत्तराखंड के 4 जिलों क्रमशः चमोली, पौड़ी, हरिद्वार और टिहरी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और वर्तमान में राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, थत्यूड़ में प्रधानाचार्य के रूप में कार्य कर रही हैं। बालिका शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, साक्षरता के प्रति जागरूकता के प्रचार प्रसार हेतु वे राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।

 
मूलतः कोटद्वार निवासी आरती ने राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, कोटद्वार और डॉ पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार से प्राप्त की है। जहां से उन्होंने तीन विषयों में स्नातकोत्तर एवम बी0 एड0 की उपाधि ली हुई है। प्रत्येक परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाली आरती अपने छात्र जीवन में मेधावी छात्रा रही हैं। वे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की बैच टॉपर रही जिसके लिए उन्हें स्नातक स्तर तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्राप्त होती रही एवम इस उपलब्धि के लिए स्थानीय रोटरी व लायंस क्लब के मंच द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया। 

 वीडियो: 


पढ़ाई के साथ ही छात्र जीवन से ही वे कला और साहित्य सृजन में भी सक्रिय रही हैं। कोटद्वार के साहित्यिक मंच साहित्यञ्चल के द्वारा कहानी लेखन में प्रथम पुरस्कार व महाविद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न कविता, कहानी, निःबन्ध व कला प्रतियोगिताओं में उन्होंने अनेकों बार पुरस्कार अर्जित किया। सरकारी सेवा में आने के उपरांत भी वे निरन्तर साहित्य सृजन में सक्रिय रही हैं तथा इसके लिए उन्हें अनेकों संस्थाओं व मंचों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उनकी रचनाएं विभिन्न राज्यों से प्रकाशित पत्र पत्रिकाओं एवम संकलनों में प्रकाशित हो चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें: लालकुआं समेत पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन किया गया! देखें 

शिक्षण के क्षेत्र में उत्तम कार्य, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और नवाचारों के लिए भी उन्हें राष्ट्रीय स्तर के अनेकों सम्मान प्राप्त हुए हैं। अपनी सफलता का श्रेय वे अपने माता- पिता, अपने गुरुजनों और अपने पति और बच्चों को देती हैं। जिन्होंने हमेशा उन्हें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने और प्रयास करने की प्रेरणा और सहयोग प्रदान किया। 


विशेषतः अपनी हिंदी शिक्षिका लक्ष्मी खण्डूरी को वे अपना आदर्श मानती हैं। वे कहती हैं किसी भी क्षेत्र में सफलता का रास्ता आसान नहीं होता और महिलाओं के लिए तो जीवन का हर पड़ाव विशेष रूप से चुनोतियों से भरा होता है। ये चुनौतियां कई बार साधनों के अभाव के रूप में और कई बार विरोधियों के रूप में सामने आती हैं। लेकिन वास्तव में यही चुनौतियाँ कई बार आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए हमारे भीतर एक जिजीविषा को जन्म देती हैं। 


अपनी छात्राओं से उन्हें सदैव विशेष स्नेह रहा है, और उनकी सफलता को वे अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि मानती हैं। उनके विद्यालय की छात्राएं परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लेने के साथ साथ कला, विज्ञान, क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी हैं। शिक्षक की भूमिका के विषय में उनका कहना है कि शिक्षक यदि संकल्पित हो जाएं तो वह समय, समाज और राष्ट्र के परिवर्तन की नई इबारत लिखने में सक्षम हैं। इसलिए उन्हें समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। आरती चितकारिया के लिए सदैव उनका कार्य और उनकी छात्राओं का उज्ज्वल भविष्य सर्वोपरि रहे हैं, उनकी छात्राओं की उपलब्धियां उन्हें निरंतर और बेहतर कार्य के लिए उत्साहित करती रहती हैं।

 

               प्रकाशित लेखन :-

विभिन्न राज्यों से प्रकाशित पत्र / पत्रिकाओं में गीत, ग़ज़ल, कविता व लेखों का प्रकाशन। अंतराष्ट्रीय पत्रिका सेतु के अतिरिक्त कौशिकी, माहीधारा, क्रांतिबोल, विवृति दर्पण, नीरज टाइम्स, नीरा फीचर्स, उत्कर्ष एक्सप्रेस, नीरज ज्योति, बहुजन विकास, शनिवार दर्पण, खटीमा क्रान्ति, गीत पराग, मरु मंगल, आधुनिक भारत और इस्लाम, शिक्षक प्रभा, साहित्य वारिधि, साहित्य प्रोत्साहन, राष्ट्रीय हमारा मेट्रो, दिल्ली अमर उजाला, हस्ताक्षर वेब पत्रिका, ज्ञान सवेरा, अभिदेशक, अर्पिता, पँखुुुड़ी, हिन्दी ज्योति, हमारा मेट्रो ( मुम्बई), नवीन कदम ( छत्तीसगढ़), नव किरण, संस्कार न्यूज़, इत्यादि विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में रचनााएं प्रकाशित।

 

    'शब्द बुनने में', 'सिलसिला', 'कश्ती में चाँद', 'इनायत', 'काव्यालोक, 'संचेतना काव्य मंजूषा, 'अभिलाषा' ' तथा '101 महिला ग़ज़लकार' (किताबगंज), 'नव किरण', 'नूतनवर्षाभिनन्दन', 'विश्व हिंदी दिवस' संग्रह, 'स्वामी विवेकानंद' (काव्य संगम द्वारा प्रकाशित) 'अनंता' (शुभदा प्रकाशन), समकालीन साहित्यकार, बाल-पोटली (शैक्षिक आगाज़), नई सदी के स्वर, स्वागत है ऋतुराज बसंत, उल्लास आदि संकलनों में कविता, गीत - ग़ज़ल एवं लेखों का प्रकाशन।

 

                 अर्जित सम्मान :- 

1- साहित्य साधना हेतु जून 2017 में दिल्ली में साहित्य सारथी सम्मान।

२- युगधारा फाउन्डेशन लखनऊ द्वारा मार्च 2019 में 'समाज भूषण' एवम शब्द साधक सम्मान।

3- महिला दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना मंच, उज्जैन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान।

4- मार्च 2019 में युगधारा फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा 'समाज भूषण' सम्मान 

5- जनवरी 2020 में पद्मभूषण श्री0 सुरेन्द्र शर्मा के कर कमलों से 'रचनात्मक प्रतिभा शिक्षक सम्मान' एवम 'हिंदी सारथी सम्मान' (नई दिल्ली)

6- '2020 नव किरण साहित्य सम्मान', बस्ती ( उत्तर प्रदेश) 

7- शिक्षक दिवस 2020 पर अभिव्यक्ति प्रकाशन मंच , (उ0 प्र0), 

8- नवीन कदम मंच ( छत्तीसगढ़), द्वारा सम्मानित

9- वर्तमान अंकुर प्रकाशन (उ0 प्र0), द्वारा सम्मानित

10- 'मार्गदर्शक सम्मान', प्रेरणा परिवार, शाहजहांपुर, उ0 प्र0

11- डा0 यादवेन्द्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट के उद्घोष द्वारा "साक्षरता प्रहरी" सम्मान।

12- गोपाल किरण संस्था (ग्वालियर म0 प्र0) द्वारा "ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड"

13- शांति फाउंडेशन, गोंडा (उ0 प्र0) द्वारा 'साहित्य गौरव' एवम 'नारी गौरव सम्मान'।

14- लिटिल हेल्प ट्रस्ट और शैक्षिक आग़ाज़ के द्वारा महिला दिवस 2022 पर 'सर्टिफ़िकेट ऑफ ऑनर'।

15- द ग्राम टुडे प्रकाशन एवम अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था के द्वारा 'नारी रत्न सम्मान' -2022 

16- 'शान्ति सद्भावना सम्मान'- 2022

'शिक्षक रत्न सम्मान'- 2021 काव्यकला सेवा संस्थान, सीतापुर, उ0 प्र0

17-'अंतरराष्ट्रीय मिशन शक्ति सम्मान', शान्ति फाउंडेशन, गोंडा, उ0 प्र0 - 11 अक्टूबर 2022।

18- अखिल भारतीय कबीर मठ, नागौर, राजस्थान द्वारा 'सदैव अटल सम्मान'।

19- अंतरराष्ट्रीय साहित्य परिषद द्वारा 'नूतन वर्ष 2023 साहित्य सम्मान'।

20- शैक्षिक आगाज़ संस्था द्वारा 'राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान' जनवरी 2023

21- उद्घोष शिक्षा का नया सवेरा मंच रुड़की द्वारा टीचर आइकन अवार्ड 19 फरवरी 2023

22- संवाद उत्तराखंड द्वारा महर्षि वेदव्यास सम्मान 2023 हेतु चयन

सहित अनेकों शैक्षिक तथा साहित्यिक मंचों तथा संस्थाओं द्वारा सम्मानित!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ