Ticker

10/recent/ticker-posts

थानों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को कराया गया 03 दिवसीय सीसीटीएनएस (अपराध एवं अपराधी ट्रेकिंग नेटवर्क) प्रशिक्षण! पढ़िए पूरी ख़बर......

मनोज नौडियाल          

पौड़ी गढ़वाल: जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद के जिन थानों पर सीसीटीएनएस के केस साफ्टवेयर में ऑनलाइन कार्य करने वाले कर्मियो की संख्या कम है। उनमें नियुक्त एक-एक कार्मिकों को सीसीटीएनएस प्रशिक्षण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 

ये भी पढ़ें: 

यूथ चैलेंजर कप का सेमीफाइनल होगा कल! भाजपा युवा मोर्चा और कोटद्वार फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में हो रहा है फुटबॉल लीग मैच. पढ़िए पूरी ख़बर.......

जिसके क्रम में पुलिस कार्यालय में नियुक्त सीसीटीएनएस प्रशिक्षु कार्मिकों द्वारा दिनांक 28.07.2021 से 30.07.2021 तक सीसीटीएनएस प्रशिक्षण कक्ष पुलिस लाइन पौड़ी में थाना कोटद्वार, कालागढ़, पैठाणी, लैन्सडाउन एवं थाना पौड़ी के एक-एक कर्मी को 03 दिवसीय सीसीटीएनएस प्रशिक्षण कराया गया।


जिसमें CAS सॉफ्टवेयर के अन्तर्गत 24 फार्मों में से कम्प्यूटर पर ऑनलाइन फीड़ होने वाली (एफआईआर, अपराध का विवरण, अभियुक्त गिरफ्तारी, सम्पत्ति जफ्ती, केस डायरी, चार्ज सीट, फाईनल रिपोर्ट एवं एनसीआर आदि), सिटीजन पोर्टल, ITSSO, ICJS के कार्यो के सम्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण के फलस्वरूप थानों में पंजीकृत मामलों के कार्यों का ऑनलाईन सम्पादन सफलतापूर्वक किया जा सकेगा। वहीं उक्त प्रशिक्षण लगातार जारी है।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ