Ticker

10/recent/ticker-posts

जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” के तहत 210 व्यक्तियों के विरुद्ध की गयी चालानी कार्यवाही! पढ़िए पूरी ख़बर.......

मनोज नौडियाल

पौड़ी गढ़वाल: पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों पर मर्यादा बनाये रखने एवं पर्यटक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने हेतु 15 जुलाई 2021 से चलाए जा रहे “मिशन मर्यादा” के तहत जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद स्तर पर “मिशन मर्यादा” के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक व पर्यटक स्थलों में हुड़दंग करने वाले, गंदगी करने वाले तथा मादक पदार्थों का सेवन कर लोक शान्ति को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें : 

नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक! ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की स्पष्ट सूचना निर्धारित प्रारूप में 3 दिन के भीतर देना सुनिश्चित करेंगे: मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी. पढ़िए पूरी ख़बर......

जिसके क्रम में दिनांक 17 जुलाई 2021 से दिनांक 26 जुलाई 2021 तक समस्त थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले तीर्थ स्थलों, पर्यटक व सामाजिक स्थलों पर चैकिंग के दौरान मादक पदार्थों का सेवन करने वाले, लोक शान्ति को प्रभावित करने वाले 210 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा" के अंतर्गत भविष्य में भी धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग एवं पर्यटक स्थलों मैं सार्वजनिक रूप से नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

अपीलः-जनपद पुलिस का आप सभी से निवेदन है कि तीर्थ स्थलों की मर्यादा बनाये रखें। सार्वजनिक स्थानों पर लोग शांति को बनाए रखे। धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थो का सेवन न करें। जो कोई भी व्यक्ति धार्मिक व पर्यटक स्थलों में हुड़दंग, गंदगी तथा मादक पदार्थों का सेवन कर लोक शान्ति को प्रभावित करेगा उसके विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा नियमानुसार उचित वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ