Ticker

10/recent/ticker-posts

“मिशन मर्यादा” के तहत 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार! पढ़िए पूरी ख़बर.....

मनोज नौडियाल

लक्ष्मणझूला: पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों पर मर्यादा बनाये रखने एवं पर्यटक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने हेतु दिनांक 15 जुलाई 2021 से चलाए जा रहे “मिशन मर्यादा” के तहत जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद स्तर पर “मिशन मर्यादा” के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक व पर्यटक स्थलों में हुड़दंग करने वाले, गंदगी करने वाले तथा मादक पदार्थों का सेवन/परिवहन कर लोक शान्ति को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 

ये भी पढ़ें : 

पौड़ी : कार्तिकेय बहुगुणा हुए डिजिटल वॉलंटियर्स के रूप में सम्मानित! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया प्रशस्ति पत्र, पढ़िए पूरी ख़बर.......

जिसके तहत थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति उमेद सिंह निवासी- ग्राम मराल, पट्टी- उदयपुर तल्ला यमकेश्वर, थाना- लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी गढ़वाल को 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ यात्री शौड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0सं0- 14/2021, धारा- 60 (1) क आबकारी अधिनिय के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में कान्स. अरबिन्द सिंह, प्रेम सिंह, रमेश मैठाणी आदि मौजूद रहे।

 जनपद पुलिस की अपीलः- 

आप सभी से निवेदन है कि तीर्थ स्थलों की मर्यादा बनाये रखें। सार्वजनिक स्थानों पर लोग शांति को बनाए रखे। धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थो का सेवन न करें। जो कोई भी व्यक्ति धार्मिक व पर्यटक स्थलों में हुड़दंग, गंदगी तथा मादक पदार्थों का सेवन/परिवहन कर लोक शान्ति को प्रभावित करेगा उसके विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा नियमानुसार उचित वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ