मोहित चौधरी
पैठाणी: जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाने को लेकर निर्देशित किया गया है।
ये भी पढ़ें :
जिसके तहत थाना पैठाणी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति नरेश रावत निवासी ग्राम ईड़ा मल्ला, पोस्ट बंगाली, तहसील चाकीसैंण, थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल को माजरा महादेव के पास से 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना पैठाणी में मु0अ0सं0- 14/2021, धारा- 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओम प्रकाश, कान्स. शहादत अली, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
ABN AAWAZ NEWZ

0 टिप्पणियाँ