Ticker

10/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से 82 प्रोजेक्ट को ऋण प्रदान करने को लेकर किया गया चयनित! पढ़िए पूरी ख़बर........


 
मनोज नौडियाल

पौड़ी गढ़वाल: कोविड -19 के दौरान राज्य में वापस आए प्रवासियों एवं बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा विगत वर्ष से " मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना " ( MSY ) संचालित की जा रही है। योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल के लिए कुल 250 इकाई स्थापना के लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त 70 आवेदन पत्रों में से लाभार्थियों का चयन हेतु दिनांक 30-07-2021 को डा0 विजय कुमार जोगदण्डे जिलाधिकारी गढ़वाल की अध्यक्षता में लाभार्थियों के ऑनलाईन साक्षात्कार लिए गये।

ये भी पढ़ें:

पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की प्रेस वार्ता! कहा कोटद्वार की जनता को छल रहे वन मंत्री, पढ़िए पूरी ख़बर......

साक्षात्कार के माध्यम से कुल 82 प्रोजेक्ट को ऋण प्रदान करने के लिए चयनित किया गया। जिसमें कुल 60 297 करोड़ का पूंजी निवेश तथा 128 रोजगार प्रस्तावित है। चयनित प्रोजेक्ट में जनरल स्टोर , बकरी पालन , रेडीमेड गारमेन्ट स्टोर , गाय पालन , रेस्टोरेन्ट , वुडन फर्नीचर विनिर्माण आदि प्रमुख हैं । महाप्रबन्धक , जिला उद्योग केन्द्र , कोटद्वार मृत्युंजय सिंह द्वारा योजना के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराते हुये यह बताया गया है कि योजनान्तर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति सेवा क्षेत्र / व्यवसाय क्षेत्र व विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमों हेतु कमशः रू 0 10.00 लाख तथा 60 25.00 लाख का ऋण बैंकों के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। योजनान्तर्गत प्रोजेक्ट मूल्य का 20 प्रतिशत अनुदान देय है। 

ऑनलाईन बैठक में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी सदस्य अनिल कटारिया, अग्रणी बैंक प्रबन्धक, मनोज कुमार क्षेत्रीय प्रबन्धक, उत्तराखण्ड गामीण बैंक, डा 0 एस 0 के 0 बर्थवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एस 0 डी 0 माशीवाल, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एवं अन्य ऑनलाईन उपस्थित रहे।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ