Ticker

10/recent/ticker-posts

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गयी सी.सी.टी.एन.एस. डाटा डिजिटाईजेशन के सम्बन्ध में ऑनलाईन मीटिंग

मनोज नौडियाल

पौड़ी गढ़वाल: जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों की डाटा डिजिटाईजेशन के सम्बन्ध में ऑनलाईन मीटिंग ली गयी। 

ये भी पढ़ें: 

स्वयं सहायता समूह के द्वारा उत्पादित पहाड़ी उत्पादों का किया निरीक्षण! जिलाधिकारी पहुंचे पौड़ी के ग्राम पंचायत द्वारखिल के ग्राम भैंसरों, पढ़िए पूरी ख़बर......

जिसमें उनके द्वारा सी.सी.टी.एन.एस. में प्राप्त होने वाली शिकायतो एवं सत्यापन का समय से निस्तारण करने, सीएम.हेल्प लाईन में प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने, चार्जशीट/अन्तिम रिर्पोट को समय से ऑनलाईन अपलोड़ करने, समन का समय से तामिल करने, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के अन्तर्गत प्राप्त होने वाले सूचना अनुरोध पत्रों का समय से निस्तारण करने हेतु बताया गया। साथ ही उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मिशन हौशला व जनपद स्तर पर चलाये जा रहे ऑपरेशन कामधेनु के तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ