मनोज नौडियाल
कोटद्वार: हिंदू युवा वाहिनी द्वारा कोटद्वार क्षेत्र की नदियों पर मानकों के विपरित हो रहे खनन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
ये भी पढ़ें :
“मिशन मर्यादा” के तहत 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार! पढ़िए पूरी ख़बर.....
गुरूवार को झंडाचौक में एकत्रित होकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि कोटद्वार क्षेत्र की नदियों में तय किए गए मानकों के विपरित जमकर खनन हो रहा है। जिसके कारण सभी नदियों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और इन्हीं गढ़ों की चपेट में आकर कुछ मासूम अपनी जान तक गवां चुके हैं। लेकिन प्रशासन ने जिम्मेदारों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है। जिसको देखते हुए अब हिंदू युवा वाहिनी कोटद्वार की नदियों से हो रहे खनन का विरोध कर रहा है और ऐसा न होने पर जनान्दोलन की बात कर रहा है। हिंदू युवा वाहिनी का साफ तौर पर कहना है कि खनन के नाम पर जन विरोधी कार्य नहीं होने दिया जायेगा। उनका कहना है कि कोटद्वार की नदियों में खोदे गये झीलनुमा गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए एवं जिन-जिन खननकारियों के पट्टे में डूबने से मवेशियों व लोगों की मृत्यु हुई है। उन पर तुरन्त कानूनी कार्यवाही की जाए। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बजरंगी, जिलाध्यक्ष चेतन जोशी, सूरज सिंह, संजय सिंह पंकज नेगी, प्रवेश कुमार, प्रकाश सैनी, दिनेश थापा, कोमल राणा, सुमन सिंह, सुमित कुमार, धीरेन्द्र सिंह रावत, भूपेन्द्र सिंह, आशुतोष बौंठियाल, दीपक थापा, राजा राम रावत आदि शामिल रहे।
ABN AAWAZ NEWZ

0 टिप्पणियाँ