Ticker

10/recent/ticker-posts

पौड़ी : कार्तिकेय बहुगुणा हुए डिजिटल वॉलंटियर्स के रूप में सम्मानित! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया प्रशस्ति पत्र, पढ़िए पूरी ख़बर.......

प्रवीन सिंह

पौड़ी गढ़वाल: विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली झूठी अफवाहों का खण्डन करने, भ्रामक खबरों को फैलने से रोकने, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों को साइबर अपराधों, कोरोना इत्यादि के सम्बंध में जागरूक करने हेतु पुलिस मुख्यालय स्तर पर Digital Volunteers WhatsApp Group बनाया गया है। जिसमें उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से ऐसे व्यक्तियों को जोड़ा गया था, जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैं। जिसकी मॉनिटरिंग पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा की जाती है एवं प्रत्येक माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले Digital Volunteers को सम्मानित भी किया जाता है।

ये भी पढ़ें: 

पंकज भाटिया बने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव! जनहित के कार्यों को प्रबलता से आगे बढ़ाने पर करेंगे फोकस, पढ़िए पूरी ख़बर.......

इसके तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस के Digital Volunteer कार्तिकेय बहुगुणा निवासी श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल को पुलिस मुख्यालय स्तर से माह अप्रैल-मई का Digital Volunteer of the month चुना गया। इनके द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म (फेसबुक, इन्सट्रग्राम, व्हाटसअप, ट्विटर आदि) पर नियमित रुप से एक्टिव रहते हुए लोगों को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। इनके द्वारा कोरोना काल में फैल रही अफवाहों को खण्डन करने में पुलिस का सहयोग किया गया एंव आमजन के मध्य कोरोना वायरस के सम्बन्ध में जागरुकता फैलाने में, कोरोना वायरस के सम्बन्ध नें फैल रही झुठी खबरों का खण्डन करने में भी अहम भूमिका निभाई गयी। 

जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा कार्तिकेय बहुगुणा को पुलिस कार्यालय पौड़ी में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गयी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार साइबर अपराधों के सम्बंध में जागरूकता फैलाने, अफवाहों का खण्डन करने एंव आमजन तक पुलिस द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों को पहुँचाने में जनपद पुलिस का सहयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ