सविता
पौड़ी गढ़वाल: जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से मानव शरीर में होने वाले दुष्परिणामों एवं अवैध व्यापार के प्रति आम जनमानस को जागरूक किए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत वाहन चालकों को यातायात नियमों व वर्तमान समय में ड्रग्स के प्रचलन में निरन्तर वृद्धि होने से नवयुवकों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में जानकारी देकर अपने आस-पास व अपने बच्चों की हरकतों पर भी नजर रखने के लिये प्रेरित किया गया। वर्तमान में नशे के बढ़ते प्रचलन के कुचक्र को समाज के सहयोग से ही खत्म किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें :
जनपद पुलिस की अपील : -
आमजन से निवेदन है कि आपके आसपास नशे का कारोबार करने वालों के संबंध में स्थानीय पुलिस या पुलिस कन्ट्रोल रूम के मो0न0 9411112974 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। यातायात के नियमों का पालन करें। अपने एवं अपने आसपास के व्यक्तियों को मोबाइल से “Uttarakhand Traffic Eye App’’ डाउलोड़ करने हेतु प्रेरित करें। “Uttarakhand Traffic Eye App’’ के माध्यम से आप भी अपने आसपास हो रहे यातायात नियमों (नो पार्किंग, बिना हेलमेट, तीन सवारी एवं ओवर लोड़ आदि) का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के वाहन नम्बर के फोटो ग्राफ्स एवं सूक्ष्म वीडियो क्लिप उक्त एप पर अपलोड कर जनपद पुलिस का सहयोग करें।
ABN AAWAZ NEWZ

0 टिप्पणियाँ