मनोज नौडियाल
एबीएन 🔊 न्यूज़: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चला आ रहा संघर्ष को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा उत्तराखण्ड ने जनपद चमोली में शिक्षा विभाग से अवधेश सेमवाल को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) के प्रान्तीय आई टी सेल का दायित्व दिया है। जिसके लिए प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल व मोर्चे के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
ये भी पढ़ें :
प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली की इस लड़ाई में प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी संघ का आह्वाहन कर रहा है। पुरानी पेंशन की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए आज सशक्त कार्मिकों की आवश्यकता है। आशा है अवधेश सेमवाल के दायित्व निर्वहन से यह लड़ाई अधिक मजबूत होगी। प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार युवा कार्मिक भी जुड़ रहे हैं। जिससे पुरानी पेंशन बहाली के सँघर्ष को मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने अवधेश सेमवाल को प्रान्तीय आईटी सेल प्रमुख पद पर मनोनित होने पर बधाई दी।
नवनियुक्त पदाधिकारी अवधेश सेमवाल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा उन भरोसा जताया जाना उनके लिए गौरव की बात है। पुरानी पेंशन की मांग कर्मचारियों की एक वाजिब माँग है। जिसके लिए जिम्मेदारी लेना मेरा सौभाग्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ही एकमात्र ऐसे पेंशन बहाली के नेता हैं। जिनका कोई राजनीतिक उद्देश्य नही है। उनके नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा मजबूती से कार्य करते हुए प्रत्येक कर्मचारी को जागरूक कर रहा है। लगातार कई कार्यक्रमो के माध्यम से लाखों पेंशन आच्छादित कर्मचारियों को जागरूक करते हुए राज्य में आज पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती से उठा रहा है। उन्होंने कहा वह सभी को विश्वास दिलाते हैं कि मोर्चे द्वारा दिए गए दायित्व पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास उनका रहेगा। हम सब मिलकर संयुक्त मोर्चे के माध्यम से इस लड़ाई को अवश्य निर्णायक बनाएंगे।
ABN AAWAZ NEWZ

0 टिप्पणियाँ