Ticker

10/recent/ticker-posts

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार! पढ़िए पूरी ख़बर.....

मनोज नौडियाल

कोटद्वार: जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। 

ये भी पढ़ें:

ऑपरेशन कामधेनु: पशुओं को सड़कों पर आवारा छोड़ने पर आठ व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही! जानिए क्या है ऑपरेशन कामधेनु, पढ़िए पूरी ख़बर........

जिसके तहत थाना धुमाकोट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 27 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ नैनीड़ाडा बैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना धुमाकोट में मु0अ0स0 19/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की गयी है। पकड़ा गया अभियुक्त दरबान सिंह ग्राम- कोटधार, पोस्ट- चामसैण, थाना- धुमाकोट का निवासी है। इस दौरान पुलिस टीम में कान्स. दुष्यंत, राजीव आदि मौजूद रहे।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ