Ticker

10/recent/ticker-posts

"खेलेगा युवा, खिलेगा युवा"! अण्डर-14 एवं अण्डर-19 बालक वर्ग बॉलीबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन. देखें

मनोज नौडियाल

कोटद्वार...... वायु स्पोर्टस संगठन के सचिव सतीश मौर्य ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी बॉलीबॉल खिलाड़ियों को सूचित किया कि जिला बॉलीबॉल एसोसिएशन पौड़ी के अन्तर्गत कार्यरत वायु स्पोर्टस् संगठन जो कि बॉलीबॉल खेल एवं खिलाड़ियों की प्रतिभा को बढ़ाने के लिए विभिन्न आयु वर्ग (U-14,U-17,U-19. एवं ओपन) बालक एवं बलिका बर्ग में बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करती है।

ये भी पढ़ें: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मसूरी एक्सप्रैस को संचालित करने की मांग, दिया ज्ञापन! देखें

जिसमें सबसे पहले U-14 एवं U-19 बालक वर्ग कि प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक - 14/05/2022 से 16/05/2022 तक स्थान- निकल ग्लोवल इण्टरनेशल MKVN स्कूल जल निगम रोड़ कोटद्वार स्थित ग्राउण्ड पर कराने जा रहा है। यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर अलग-अलग आयु वर्ग में खिलाड़ियों के चयन करने के लिए किया जा रहा है ताकि आगे होने वाले बड़े स्तर के बॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हम जिला स्तर कि एक अच्छी टीम तैयार कर सके। 


इसलिए पौड़ी जिले के सभी U-14, U-17 एवं U-19 के बालक एवं बालिका वर्ग के बॉलीबॉल खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। U-14 एवं U-19 के टीम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारिख- 12-05-2022 है। 

  • U- 14 के लिए खिलाड़ी मई 2008 के बाद का!
  • U- 19 के लिए खिलाड़ी मई 2003 के बाद का!

अधिक जानकारी के लिए सतीश मौर्य सचिव, वायु स्पोर्टस संगठन से मो0 नं0 - 8791730669 पर सम्पर्क कर सकते हैं।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ