कोटद्वार.... यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार रेलवे स्टेशन से पूर्व में संचालित होने वाली ट्रेन मसूरी एक्सप्रेस का दोबारा संचालन करने की मांग की है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में कोटद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे मंडल मुरादाबाद के प्रबंधक को ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि मसूरी एक्सप्रेस के चलने से सेना में कार्यरत सैनिकों, व्यापारियों और आम जन को लाभ पहुंचता था, लेकिन वर्तमान में इस रेलगाड़ी का संचालन कोरोना काल से बंद है। जबकि कोरोना काल से स्थिति के सामान्य होने पर रेलवे की ओर से कई रेलगाड़ियों का संचालन आरंभ कर दिया गया है। लेकिन मसूरी एक्सप्रेस के संबध में कोई निर्णय नहीं लिया गया। इस कारण रेल मार्ग से कोटद्वार आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


0 टिप्पणियाँ