Ticker

10/recent/ticker-posts

महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट के द्वारा मातृ दिवस पर महिला सम्मान जागृति कार्यक्रम! देखें


मनोज नौडियाल

देहरादून..... महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट के द्वारा मातृ दिवस पर महिला सम्मान जागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की सभी मातृ शक्ति ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। 



बता दें आयोजित कार्यक्रम में पी. एल. वी. विधिक प्राधिकरण से श्रीमती सीमा कटारिया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी मातृशक्ति को सम्मानित भी किया गया।


कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू रौतेला, कोषाध्यक्ष रजनी तडियाल, सह सचिव गुड्डी नेगी, विमला पंवार, शकुंतला शर्मा, सौरव नेगी आदि उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ