Ticker

10/recent/ticker-posts

जनपद पौड़ी ऑपरेशन शिनाख्त टीम द्वारा की गयी अज्ञात शव की शिनाख्त! देखें


मनोज नौडियाल

पौड़ी..... पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार की पहल पर प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन शिनाख्त अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान जनपद पौड़ी गढ़वाल के कुशल नेतृत्व में तथा अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी, नोडल अधिकारी श्यामदत्त नोटियाल के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी, AHTU प्रभारी कोटद्वार श्रीमती सुमनलता के प्रभार में ऑपरेशन शिनाख्त टीम पौड़ी गढ़वाल के उप निरीक्षक कृपाल सिंह द्वारा दिनाँक 05.05.2022 को ऋषिकेश AIIMS मोर्चरी में दिनाँक 04.05.2022 को पशुलोक बैराज जलाशय से मिले अज्ञात शव की शिनाख्त रामांशु पाठक पुत्र अनुपम पाठक निवासी सुशील नगर, थाना उरई, जनपद जालौन उत्तर प्रदेश (उम्र-22 वर्ष) के रूप में हयी। 

ये भी पढ़ें: जल शक्ति अभियान जल संरक्षण तथा जल की महत्ता की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया है: जिलाधिकारी. देखें

ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा परिजनों से सम्पर्क कर परिजनों द्वारा बताया गया कि दिनाँक 30.04.2022 को रामाशु कॉलेज के अपने साथियों 1- आयुष वत्स पुत्र हिमांशु कुमार 2- रितिक सोनी पुत्र जयप्रकाश आदि के साथ ऋषिकेश/लक्ष्मणझूला की तरफ गंगा स्नान करने के लिए आये थे। दिनाँक 01.05.2022 को गंगा नदी में पाण्डुगुफ़ा, निकट DM कार्यालय के निचे घाट से नदी में इसका साथी अभी व रामांशु पाठक डूब गए थे। अभी को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस व SDRF टीम द्वारा मौके से नदी से जिंदा निकाल लिया था। लेकिन रामांशु पाठक काफी प्रयास के बाद भी नहीं मिला। 


दिनाँक 04.05.2022 को पशुलोक बैराज पर एक अज्ञात पुरुष का शव जलाशय में लवारीश हालात में मिला। शव की जानकारी जैसे ही उत्तराखण्ड ऑपरेशन शिनाख्त टीम पौड़ी को हुई तो आरक्षी मनोज नेगी द्वारा मृतक रामांशु के मौसा अमित पाठक से सम्पर्क कर शव के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी कि दिनाँक 01.05.2022 को जो लड़का गंगा नदी में स्नान करते हुए डूब गया था। उसकी शक्ल सूरत से मिलता जुलता एक व्यक्ति का शव थाना लक्ष्मणझूला इलाके में मिला है। इस सूचना पर मृतक के परिजनों के द्वारा अज्ञात शव की शिनाख्त रामांशु उपरोक्त के रूप में की गई। अल्प समय में पौड़ी ऑपरेशन शिनाख्त टीम द्वारा अपने अथक प्रयास व सूझबूझ से यह कार्य किया गया। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की गयी तो इसके लिए पीड़ित परिजनों द्वारा धन्यवाद देते हुए कहा की ऑपरेशन शिनाख्त के कारण ही आज हमको यह सब जानकारी मिली है।

ऑपरेशन स्माईल टीम में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक एस.एन. सेमवाल, उप निरीक्षक कृपाल सिंह, आरक्षी मुकेश कुमार, आरक्षी मनोज नेगी वहीं थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम से उप निरीक्षक तोताराम भट्ट, होमगार्ड संभु प्रसाद शामिल रहे।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ