मनोज नौडियाल
ऋषिकेश...... मदर्स डे पर सिन्धी लेडीज क्लब द्वारा दो ऐसी महिलाओं के साथ मातृ दिवस मनाया गया जो अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पूर्ण करने के बाद परिवार द्वारा उपेक्षा के कारण संघर्षमय जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इनमें से एक महिला पिछले 36 वर्ष से अलग निर्वासित जीवन जी रही है तो दूसरी भी विगत कई वर्षों से परिवार से अलग एकाकी जीवन जी रही है।
ये भी पढ़ें: श्रीमद्देवी भागवत महापुराण! मणिद्वीप वासिनी है आदि शक्ति: आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं. देखें
बता दें कि सिन्धी लेडीज़ क्लब की महिलाओं ने उनके घर जाकर मातृ दिवस के अवसर पर उनके परिवार की कमी को पूर्ण किया व उन्हें फल व कपड़े भेंट किये और उन्हें एक अभूतपूर्व प्रसन्नता का एहसास कराया। दोनों महिलाओं के अनुरोध पर उनकी पहचान गुप्त रखी जा रही है।
इसके बाद सिन्धी लेडीज क्लब की कार्यकारिणी के सभी सदस्य तिलक रोड स्थित एक कैफ़े में एकत्रित हुए। जहां पर उन्होंने केक काटकर मातृ दिवस मनाया व नाच - गाकर अपनी खुशियों का इज़हार किया।
इस अवसर पर सभी महिलाओं को वृक्षारोपण के लिये प्रेरित करने के लिए पौधे लगे गमले भी भेंट किये गए। तत्पश्चात सभी के लिए जलपान भी आयोजित किया गया। सभी महिलाओं को मातृदिवस के टाइटल देकर भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती भावना सिन्धी इदनानी, माया चंदानी, उषा छाबड़ा, अंजू पाहवा, मुस्कान आडवानी, पूनम अगिचा, सीमा खत्री, नेहा नारवानी, अंजलि अगिचा, अर्चना पाहवा, आयुषि चिचड़ा, किरन कुकरेजा, हिना गोदवानी, सावित्री गोदवानी, मोहिनी अरोड़ा, मधु चंदानी, शीला मल्ल, रेनु नारंग, गोपी गुरनानी, नेहा चावला, बीनू चावल, प्रिया आडवानी, सुनीता अरोड़ा आदि शामिल थे!!!





0 टिप्पणियाँ