उत्तराखंड..... राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक मुकेश प्रसाद बहुगुणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुकेश प्रसाद बहुगुणा द्वारा समस्त उपस्थित परिवार पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया गया व दिनांक 29 मई से 07 जून तक पेंशन प्रकाश यात्रा कार्यक्रम की घोषणा की गई।
बता दें कि पेंशन प्रकाश यात्रा उत्तराखंड राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों से होकर गुजरेगी। जिसमें दोनों मंडलों के मंडल, जनपद व इकाइयों के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। प्रत्येक जनपद में पेंशन प्रकाश यात्रा से जुड़े पदाधिकारी संबंधित जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे व केंद्र सरकार और राज्य सरकार तक पुरानी पेंशन बहाली आवाज पहुंचाएं। पेंशन प्रकाश यात्रा के हेतु प्रदेश स्तर पर विक्रम सिंह रावत को मुख्य सयोंजक नामित किया गया व बैठक में सर्व सहमति से विंभिन्न प्रस्तावो पर निर्णय लिए गए।
संगठन के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को प्रदेश सलाहकार समिति में रखा गया, साथ ही डा0 कमलेश कुमार मिश्र को प्रदेश प्रवक्ता (गढ़वाल मण्डल) तथा सुबोध कांडपाल को प्रदेश प्रवक्ता कुमाऊं मण्डल नामित किया गया। बैठक में उत्तराखंड वक्ताओं द्वारा वर्तमान सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने हेतु निरन्तर कार्यक्रमो के माध्यम से अपनी मांग को उठाने हेतु बैठक में बात रखी गई।
प्रदेश अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा द्वारा पेंशन प्रकाश यात्रा में प्रत्येक जनपद व इकाइयों के पदाधिकारियों से बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। प्रदेश महिला अध्यक्ष बबीता रानी द्वारा प्रत्येक जनपद में महिलाओं के साथ निरंतर सम्पर्क कर आगामी कार्यक्रमो में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी होगी हेतु आस्वस्त किया गया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0 डी0 सी0 पसबोला द्वारा मोर्चे के ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणियों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित जोशी द्वारा समस्त एन0पी0एस0 कर्मीको को जागरूक होने की अपील की गई। प्रदेश कोषाध्यक्ष रणवीर सिन्धवाल द्वारा प्रदेश कोष को मजबूत करने हेतु जल्द संगठन का खाता खोलने की कार्यवाही से अवगत कराया गया। गढ़वाल मण्डल के अध्यक्ष जयदीप रावत द्वारा अपने विचारों को रखते हुए पुरानी पेंशन को बुढ़ापे की सामाजिक सुरक्षा बताकर राज्य सरकार से जल्द पुरानी पेंशन बहाली की अपील की।



0 टिप्पणियाँ