मनोज नौडियाल
रुड़की..... भारत स्वाभिमान न्यास व वानप्रस्थी जनजागृति अभियान समिति रुड़की के द्वारा कारागार में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आज पांचवे दिन योग शिक्षक सुंदर लाल द्वारा योग आसन का अभ्यास कराया गया साथ ही पुरुष विचाराधीन कैदियों को योग प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया।
ये भी पढ़ें: जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत की बैठक! देखें
वहीं महिला विचाराधीन कैदियों को योग प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास जिला प्रभारी गीता कार्की एवं आरती बौखंडी द्वारा कराया गया। इस दौरान पतंजलि योगपीठ से केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार का भी आगमन हुआ। राकेश द्वारा अपने उद्बोधन में योग प्राणायाम और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर पुनर्जन्म पर चर्चा की गयी। इसके पश्चात कर्नल एमपी शर्मा द्वारा योग करने से शरीर और मन को स्वस्थ रखने का मंत्र दिया गया और उनके द्वारा पिछले 16 वर्षों से जेल में कैदियों को नियमित योग आदि द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस विषय पर चर्चा की।
शिविर में सुरेंद्र सिंह, नरेश कुमार प्रजापति, विकास दास, सुरेश पाल सिंह, रामभरोसे पाल, राकेश, अनुज, जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति गीता कार्की, युवती प्रभारी आरती बौखंडी, सर्वेश गोस्वामी और इंस्पेक्टर कृपाल सिंह धारीवाल उपस्थिति रहे। जानकारी महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी गीता कार्की रुड़की द्वारा दी गयी।।



0 टिप्पणियाँ