मनोज नौडियाल
लक्ष्मणझूला...... चारधाम यात्रा सहित गर्मियों के सीजन में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही तथा पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को स्थानीय राफ्टिंग संचालकों की मीटिंग आयोजित कर राफ्टिंग संचालन नियमों का पालन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला संतोष सिंह कुँवर द्वारा राफ्ट संचालकों की मीटिंग आयोजित कर उन्हें उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा जारी राफ्टिंग नियमों जैसे कि 14 साल से कम तथा 65 वर्ष से अधिक आयु के पर्यटकों को राफ्टिंग की अनुमति न होना, राफ्टिंग के दौरान मद्यपान/धूम्रपान का निषेध, राफ्टिंग संचालन के समय लाइफ जेकेट का प्रयोग करने, प्रशिक्षित गाइड द्वारा राफ्ट का संचालन किया जाना आदि के साथ-साथ सूर्यास्त के पश्चात रिवर राफ्टिंग की अनुमति न होना के सम्बन्ध में संचालकों को अवगत कराते हुए सुरक्षित राफ्टिंग हेतु नियमों का पालन करने हेतु बताया गया। साथ ही बताया कि पर्यटको से सम्मान पूर्वक व्यवहार किया जाए पर्यटको की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाही करने हेतु बताया गया।।


0 टिप्पणियाँ