मनोज नौडियाल
पौड़ी..... उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखण्ड गढ़वाल मण्डल के मण्डलीय अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत के मण्डल मुख्यालय भ्रमण के दौरान उनसे जूनियर शिक्षक संघ के जनपदीय अधिवेशन में भेट कर मुख्यालाय आने पर उनका उनका स्वागत करते हुए मिनिस्ट्रियल कार्मिक संवर्ग के अंतर्गत मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को गृह जनपद दिए जाने हेतु ज्ञापन देने के साथ-साथ उनको गृह जनपद दिये जाने के सम्बंध में पूरी स्थिति से अवगत कराया गया।
ये भी पढ़ें: जनपद पुलिस द्वारा राजकीय बालिक इण्टर कॉलेज श्रीनगर में छात्राओं को किया जागरूक! देखें
बता दें कि ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर कार्मिक लगभग 55 साल की लम्बी सेवा के उपरांत और बुढ़ापे में इस पद पर पहुंचता है और उस समय उनको परिवार की आवश्यकता होती है, परन्तु मुख्य प्रशासनिक को जनपद में पद रिक्त होने के बावजूद भी अन्य जनपदो में पदस्थापना किया जाता है जो की उचित नहीं है। वहीं, इसको लेकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत द्वारा आस्वस्त किया गया कि इस संबंध में जल्द ही कोई सकारात्मक निर्णय कार्मिको के व्यापक हित में लिया जाएगा।
उधर, मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत का इस ओर सकारात्मक रुख और साथ मे इस पीड़ा को मंत्री के सम्मुख रखने वाले पौड़ी विधान सभा के लोकप्रिय विधायक राजकुमार पोरी का भी संगठन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया!!!



0 टिप्पणियाँ