मनोज नौडियाल
श्रीनगर गढ़वाल.... उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आरम्भ हो चुकी है पर्यटकों के आगमन के साथ ही सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती भी रहती है। इसको लेकर जनपद पुलिस लगातार अपनी तैयारियों में जुटी है। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढवाल यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद पुलिस सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा की तैयारियों मे जुटा हुआ है।
ये भी पढ़ें: समीक्षा बैठक! जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने अधिकारियों को किया निर्देशित. देखें
इस क्रम में यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर बोर्ड रात्रि में चलने वाले वाहनों को दुर्घटना सम्भाव्य क्षेत्र, मार्ग संकरा होने की जानकारी के साथ पुराने तथा नए बोर्डों पर रंगाई पुताई कर आदेशात्मक जानकारी लिखी गई। सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस कटिबद्ध है, चारधाम यात्रा मार्गों से जुडे जनपद पौड़ी के सभी थाने एवं यातायात पुलिस, यात्रा को सफल बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास मे लगे हैं।।


0 टिप्पणियाँ