पौड़ी/यमकेश्वर...... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने उत्तराखंड भ्रमण के दूसरे दिन अपने पैतृक गांव यमकेश्वर विकासखण्ड के अंतर्गत पंचूर में अपने भतीजे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए तथा अपने भतीजे अनन्त बिष्ट को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही परमार्थ निकेतन से आए महानुभावों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पहुंचकर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। तत्पश्चात् उन्होंने ग्राम जामली पोखरी में पतंजलि वेलनेस की योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा की इंटिग्रेटेड थेरेपी के अत्याधुनिक केन्द्र ’’ वेदा लाइफ निरामयम्’’ का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन के लिए योग जरूरी है, जिससे समस्या अपने आप समाप्त हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: प्रत्येक प्राणी में सत रज तम रूप में विराजती है जगदम्बा: आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं. देखें
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से लगभग 15 वर्ष पूर्व यह एक सूखा स्थान था, लेकिन वेलनेस सेंटर बनने से यहां हरियाली दिख रही है, इस तरह के सेंटर उत्तराखण्ड में अन्य स्थानों पर भी स्थापित होनेे चाहिए। कहा कि यह पूरा क्षेत्र मेडिकल, हर्बल इको टूरिज्म में देश दुनिया का आकर्षण बन सकता है। यहां के उत्पाद हर्बल व बिना कैमिकल के उगाए जाते हैं, बिट्रिश काल में भी टीबी के इलाज के लिए लोगों को पहाडो में भेजा जाता था जिससे शुद्ध हवा में वे स्वस्थ हो सके। उन्होंने कहा कि पहले इस क्षेत्र में अच्छी खेती होती थी लेकिन आज पलायन के कारण पहाड़ खाली हो रहे है। पलायन को रोकने के लिए सरकार के साथ स्वयसेवी संस्थाओं व धमार्थ संस्थाओं को मिलकर आगे आना होगा। कहा कि पतंजलिं ने यहां पहाडी की चोटी पर पानी पहुंचाया है जो बहुत बड़ी बात है।



0 टिप्पणियाँ