Ticker

10/recent/ticker-posts

शाखा सतपुली द्वारा किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन!प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित. देखें


मनोज नौडियाल

सतपुली.... एकेश्वर ब्लॉक के केशरपुर में एचडीएफसी बैंक की शाखा सतपुली द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक मनोज नेगी ने द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को सोशियल मिडिया, ऑनलाइन या साइबर ठगी की जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें: पौड़ी सभागार में ब्लॉक प्रमुख दीपक खुगशाल की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक का आयोजन! देखें

उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार साइबर ठगों द्वारा फोन कॉल, मैसेज या फ्राउड लिंक के माध्यम से ठगा जा रहा है। इस प्रकार किसी भी तरह से कोई अनजान लिंक, फोन या मैसेज आने पर अपने खाते की जानकारी न दें और अपनी निकट शाखा में जाकर इसकी जानकारी दें।


इस दौरान बैंक द्वारा अपनी सतपुली शाखा द्वारा चलाई जा रही महिलाओं ओर युवाओं के लिए चलाई जा रही परिर्वतन स्कीम एजुकेशन डेवलपमेंट कसान क्रेडिट कार्डए लोन, खातों सहित अनेक स्कीमों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में शाखा सतपुली द्वारा 12 प्रगतिशील किसानों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान शाखा सतपुली से कर्मचारी सुभम, अरुण चैहान, श्रृष्टि नेगी, आशीष नेगी सहित ग्रामीण राजकमल सिंह नेगी, राखी देवी, अश्वनी धस्माना, रेशमा देवी,जयत्री देवी, मातवार सिंह प्रेम सिंह असवाल,दित्यांश, संजय सिंह बिष्ट, उत्तम सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे है!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ