Ticker

10/recent/ticker-posts

शिक्षा से शिखर तक संस्था का सराहनीय कदम! ज़रूरतमंद लोगों की मदद को लेकर अग्रसर. देखें


मनोज नौडियाल

देहरादून..... शिक्षा से शिखर तक संस्था द्वारा प्रेमधाम वृद्ध आश्रम डालनवाला देहरादून में 40 बुजुर्गों को उनकी महत्वपूर्ण दिनचर्या के अनुरुप जरूरत की आवश्यक वस्तुएं भेंट की गयी।

ये भी पढ़ें: संत समाज हमारी धरोहर, उनका जीवन है सभी के लिए प्रेरणास्रोत- विधानसभा अध्यक्ष! देखें

शिक्षा से शिखर तक संस्था की अध्यक्ष रजनी जोशी ने बताया कि विगत 6 वर्षों से संस्था दिल्ली एनसीआर में बच्चों की शिक्षा व महिला सशक्तीकरण के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। वहीं कुछ महीनों पूर्व से अब देवभूमि उत्तराखंड में संस्था ने अपनी निःशुल्क सेवाएं देना शुरू कर दिया है। जिस क्रम में शिक्षा से शिखर तक संस्था द्वारा उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में प्रेमधाम वृद्ध आश्रम डालनवाला देहरादून में 40 बुजुर्गों को सहायता स्वरूप स्टिक व जरूरत के सामान भेंट किये गए। जब यहाँ बुजुर्ग महिलाओं से बात की गई तो अधिकांशतः घर त्याग कर यहाँ अपना जीवन हॅसी खुशी व्यतीत कर रही हैं। तो कुछ बच्चों द्वारा यहाँ छोड़ दी गयी है। 


इस अवसर पर मंत्री धन सिंह रावत द्वारा भी हरसंभव सहायता का प्रेम धाम संस्था को सहयोग देने का आश्वाशन दिया गया है। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रजनी जोशी, विधा विहार से पार्षद राजपाल सिंह पयाल, जिला सैनिक प्रकोष्ठ से जितेंद्र धीरवान, कंचन अंथवाल, पीआरओ राकेश नेगी, व्यापार संघ श्रीनगर से वासुदेव कंडारी आदि उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ