Ticker

10/recent/ticker-posts

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरु भ्रातृमंडल कोटद्वार द्वारा महाविद्यालय कोटद्वार को संस्कृत-हिंदी शब्दकोश किया गया भेंट! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार...... गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ब्रह्मलीन श्री सत्य प्रकाश बहुगुणा जी की प्रेरणा से गुरु भ्रातृमंडल कोटद्वार द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार को संस्कृत-हिंदी शब्दकोश सप्रेम भेंट किया गया, जिसमें संस्कृत हिंदी कोश एवं वृहद समांतर कोश हिंदी के थिसारस भेंट किया गया। जिसे प्राचार्य प्रतिनिधि के रूप में डॉ.शोभा रावत, असिस्टेंट प्रोफेसर- हिंदी विभाग द्वारा प्राप्त किया गया।

ये भी पढ़ें: कोटद्वार पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार! देखें

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने " गुरु पूर्णिमा "की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस शब्द कोश व थिसारस के अध्ययन से छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगी व उनके शब्द भंडार में वृद्धि होगी जो कि छात्र छात्राओं के लिए अति आवश्यक एवम महत्वपूर्ण है।


इस अवसर पर डॉ. तनु मित्तल, डॉ. ऋचा जैन, डॉ.सोमेश ढोंडियाल, अंकेश चौहान उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ