Ticker

10/recent/ticker-posts

महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जीवनी बहुत ही महत्वपूर्ण एवं प्रेणादायक: पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी! देखें

 


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज कोंग्रेसजनो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी। 

ये भी पढ़ें: हलदुखाता-गढ़वाल सर्वोदय मंडल एवम कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति हलदुखाता के संयुक्त तत्वाधान में धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री की जयंती! देखें

इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी बहुत ही महत्वपूर्ण एवं प्रेणादायक है, हमें भी उनके पदचिन्हों पर चलकर अपने जीवन को चरितार्थ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर संकल्प लेकर अपनी कम से कम एक बुरी आदत का त्याग करें। सत्य-निष्ठा के साथ काम करना और अपने कर्तव्यों का पालन करना हमारी पहली प्राथमिकता है। दोनों महापुरुषों के विचार हमारे लिए हमेशा ही मूल्यवान रहेंगे।  


इस अवसर पर महापोर हेमलता नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, महानगर कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, साबर सिंह नेगी, महेंद्रपाल रावत, विजय रावत, प्रवेश रावत, बृजपाल नेगी, सरदार महेंद्र सिंह, रमेश खन्तवाल, वी.डी नवानी, आशुतोष वर्मा, राजेंद्र ग़ुसाई, रजनीश उप्पल, राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ