Ticker

10/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत 28 नवम्बर को नैनबाग क्षेत्रान्तर्गत टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे! देखें

- अठजूला क्रीड़ा व सांस्कृतिक शरदोत्सव समारोह में करेंगे प्रतिभाग! 

मनोज नौडियाल 

टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 28 नवम्बर 2022 को तहसील नैनबाग क्षेत्रान्तर्गत टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें: उर्मिला मित्तल के निधन पर मंत्री गणेश जोशी ने की श्रद्धांजलि अर्पित! देखें


निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री समय प्रातः 10ः45 बजे जी.टी.सी. हैलीपैड, देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर समय 11ः00 बजे परोगी अस्थाई हैलीपैड (निकट अगलाड़-थत्यूड़-अलमस बैण्ड मोटर मार्ग के किमी. 06 में प्राइवेट खेत खेल मैदान) टिहरी गढ़वाल पहुंचकर, वहां से 11ः05 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 11ः10 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर समय 11ः15 बजे विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगें तथा समय 11ः15 से 11ः45 बजे तक अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक शरदोत्सव समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

तत्पश्चात 11ः45 बजे कार्यक्रम स्थल से कार द्वारा प्रस्थान कर 11ः50 बजे परोगी अस्थाई हैलीपैड (निकट अगलाड़-थत्यूड़-अलमस बैण्ड मोटर मार्ग के किमी. 06 में प्राइवेट खेत खेल मैदान) टिहरी पहुंचकर हैलीकॉप्टर से जी.टी.सी. हैलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा समस्त व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी नामित किये गये हैं। उनके द्वारा समस्त अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा से अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह्न करने के आदेश दिये गए हैं!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ