Ticker

10/recent/ticker-posts

महाविद्यालय थलीसैंण में वनस्पति विभाग एवं प्रांगण विकास समिति के तत्वाधान में महाविद्यालय में वनस्पति वाटिका की स्थापना की गयी! देखें

 


 मनोज नौडियाल 

थलीसैंण। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में वनस्पति विभाग एवं प्रांगण विकास समिति के तत्वाधान में महाविद्यालय में वनस्पति वाटिका की स्थापना की गयी।

ये भी पढ़ें: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा टीएचडीसी तृप्ति गेस्ट हाउस कोटेश्वर में कोटेश्वर बांध परियोजना से प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना! देखें

सर्वप्रथम चयनित स्थल पर वनस्पति विज्ञान विषय के सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा डॉ० छाया सिंह, प्रभारी - वनस्पति विज्ञान विभाग के नेतृत्व में झाड़ियों एवं खरपतवार की साफ-सफाई की गयी। उसके पश्चात वहाँ औषधीय एवं पर्यावरणीय अनुकूल पौधें जैसे बर्गनिया , तुलसी, स्पाइडर प्लांट, लेमन ग्रास, एलोवेरा आदि का रोपण किया गया।


डॉ० छाया सिंह ने इन पौधों के औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व की जानकारी सभी छात्र- छात्राओं को दी। इस कार्य में प्रांगण विकास समिति के सदस्य डॉ० विवेक रावत, डॉ० विकास प्रताप सिंह, भारत सिंह बिष्ट, अनिल पोखरियाल, सुशांत धस्माना, नरेश चन्द्र ने सहयोग किया!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ