Ticker

10/recent/ticker-posts

आगामी 11 सितंबर को जनपद के पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर और लैंसडौन के न्यायालयों में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन! लंबित वादो का होगा निस्तारण, पढ़िए पूरी ख़बर.......

मोहित चौधरी, ब्यूरो चीफ़

पौड़ी गढ़वाल: जनपद के जिला न्यायालय परिसर पौड़ी गढ़वाल के सभागार में मा0 जिला जज पौड़ी गढ़वाल सिकंद कुमार त्यागी ने आज आगामी 11 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार हेतु पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। 

ये भी पढ़ें : 

अवधेश सेमवाल को मिला राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) के प्रान्तीय आई टी सेल का दायित्व! जानें क्या कहा इस पर पदाधिकारियों और उन्होंने, पढ़िए पूरी ख़बर.......

आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशों के अनुसार आगामी 11 सितंबर 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद के पौड़ी,  कोटद्वार, श्रीनगर और लैंसडौन के न्यायालयों में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान न्यायालयों में लंबित वाद निस्तारित किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी शमनीय, 138 एन आई एक्ट( चैक बाउंस), वैवाहिक वाद, श्रम विवादों से संबंधित मामले , मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, धन वसूली वाद के मामले निस्तारित किये जाने हैं। साथ ही अन्य दीवानी वाद(किराया व्यादेश, विनिर्दिष्ट अनुपालन वाद, सुखाधिकार वाद आदि), सेवा संबंधी मामले(वेतन, भत्तों एवं सेवानिवृत्त लाभो से संबंधित), राजस्व वाद जो कि जिला न्यायालय में लंबित हो उनका भी निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले तथा बिजली व पानी सम्बन्धी वादों का भी निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने जिला मुख्यालय के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने को कहा। जिससे जनपद के समस्त क्षेत्रों में निवासरत लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी मिल सकें। ताकि वे अपने न्यायालय से संबंधित मामलों आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारा कर सके।

उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों के निस्तारण को लेकर आम जनमानस अपनी समस्या का समाधान कर सकते है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने को कहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में अब तक न पहुंचने वाले चेक बाउंस के प्रकरण बैंक वसूली संबंधी प्रकरण श्रम संबंधी विवाद बिजली व पानी  संबंधी विवाद (अशामनीय को छोड़कर), भरण पोषण वाद तथा शमनीय फौजदारी वैवाहिक व दीवानी विवादों को भी उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री लिटिगेशन के माध्यम से निपटाया जा सकेगा। 

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल श्री रवि प्रकाश, मीडिया प्रतिनिधि जी एस नेगी, दीपक बर्थवाल,  मुकेश, प्रदीप नेगी, गणेश नेगी,  प्रमोद खंडूरी, कुलदीप बिष्ट, मुकेश बचेती, सिद्धार्थ उनियाल, पंकज रावत, महेंद्र नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ