Ticker

10/recent/ticker-posts

सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालना पड़ेगा भारी! होगी सख्त कार्यवाही अपर आयुक्त हरक सिंह रावत के द्वारा दिए गए सख्त दिशा निर्देश, पढ़िए पूरी ख़बर.........

मनोज नौडियाल

कोटद्वार: कोटद्वार पहुंचे अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल हरक सिंह रावत के द्वारा नगर निगम सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण एवं प्रबन्धन को लेकर समीक्षा बैठक ली गयी। उन्होंने निगम की राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

ये भी पढ़ें:

आप प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भेजा सूबे के मुखिया को मांगों का एक ज्ञापन! वैक्सीन केंद्रों में जल्द ही वैक्सीन आपूर्ति करने कि की मांग, पढ़िए पूरी ख़बर.....

आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में प्रत्येक घर से सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करवाया जाये। साथ ही इसको लेकर स्थानीय लोगों को जागरूक भी किया जाए। इसके साथ ही कूड़ा वाहन में कूड़ा न डालकर अन्यत्र इधर-उधर कूड़ा फेंकने वाले लोगों के विरूद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही की जाए। वहीं उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को सक्रियता से कार्य करने के कड़े निर्देश दिये। अपर आयुक्त रावत ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है। स्रोत से लेकर निस्तारण तक कूड़ा प्रबन्धन के हर कार्य को जिम्मेदारी के साथ करने की जरूरत है। कहा कि सभी को अपने घर से ही जैविक/अजैविक, गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित कर कूड़ा वाहन में डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर और कूड़े को अन्यत्र सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने पर इसके अलावा घर में एकत्रित किए गए कूड़े को कूड़ा वाहन में न देने वाले लोगों से पहली बार में पांच सौ रूपए व दूसरी बार में पांच हजार रूपए तक का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी यदि कूड़ा नहीं दिया गया तो नगर निगम संबंधित व्यक्ति का चालान काटेगा। उन्होंने व्यापारियों से भी अपने प्रतिष्ठानों में सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग कूड़ेदान में रखने को कहा है। ऐसा न करने वाले दुकान स्वामी से पांच हजार का जुर्माना लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सड़कों के किनारे सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएं व जो भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालता हुआ दिखाई दे। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें।

इस मौके पर महापौर हेमलता नेगी, नगर आयुक्त पीएल शाह, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, सीओ अनिल जोशी, कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सहित तमाम पार्षद मौजूद रहे।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ