Ticker

10/recent/ticker-posts

आप प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भेजा सूबे के मुखिया को मांगों का एक ज्ञापन! वैक्सीन केंद्रों में जल्द ही वैक्सीन आपूर्ति करने कि की मांग, पढ़िए पूरी ख़बर.....

मनोज नौडियाल

कोटद्वार: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगो का एक ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी बेस अस्पताल कोटद्वार के द्वारा सूबे के मुखिया को भेजा गया। 

ये भी पढ़ें: 

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से 82 प्रोजेक्ट को ऋण प्रदान करने को लेकर किया गया चयनित! पढ़िए पूरी ख़बर........

ज्ञापन के जरिए की गयी मांग को लेकर आप प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द वर्मा ने बताया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत जितने भी वैक्सीन सेन्टर बनाए गये हैं। वहाॅ पर किसी भी वैक्सीन केन्द्र पर हर रोज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। जबकि उत्तराखण्ड से सटे प्रदेश उत्तर प्रदेश के पिछड़े इलाकों में भी वैक्सीन केन्द्रों पर वैक्सीन आसानी से उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी भाजपा सरकार है व उत्तराखण्ड में भाजपा की ही सरकार है। इस कारण दोनों प्रदेशों में एक जैसी सरकारी सुविधाएं होनी चाहिए। लेकिन उत्तराखण्ड प्रदेश वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है। नतीजतन, जनपद पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न शहरों सतपुली, दुगड्डा, बीरोखाल, रतुआढ़ाब, चीला, गुमखाल, जयहरीखाल से लेकर कोटद्वार शहर तक के निवासी वैक्सीन लगवाने हेतु कोटद्वार से सटी सीमा उत्तर प्रदेश के शहरों नजीबाबाद, बिजनौर, किरतपुर आदि स्थानों पर जा रहे हैं। जिससे उत्तराखण्ड वासियों को वैक्सीन लगवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कोटद्वार शहर में भी स्थानीय लोग सुबह 4 बजे से वैक्सीन केन्द्रों पर लाईन लगा रहे हैं लेकिन इसके  बावजूद भी वैक्सीन के अभाव में कोटद्वार वासियों को वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कहा की कोविशील्ड वैक्सीन का जो समय पहली डोज के बाद दूसरी डोज के लिए 84 दिन के पश्चात का समय सरकार की गाईड लाईन के अनुसार निर्धारित किया गया है। उसके बावजूद भी 84 दिन पश्चात 3 से 4 सप्ताह का समय बीत जाने पर भी केन्द्रों पर ना ही वैक्सीन लग पा रही है और ना ही मिल पा रही है। जिसके चलते स्थानीय लोगों में मायूसी है। उन्होंने ज्ञापन के जरिए वैक्सीन सेन्टर में वैक्सीन की सम्पूर्ण आपूर्ति करने की मांग की है।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द वर्मा, सेक्टर प्रभारी राजेन्द्र जजेड़ी, सह संगठन मंत्री सुबोध ममंगाई, पूर्व विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र आर्य, प्रतिनिधि आकाश ढौढ़िंयाल, भाष्कर बुड़ाकोटी, डाॅ0 विनोद सामन्त, अक्षय, उज्ज्वल, मुकेश जखमोला, अब्दुल हमीद, सन्दीप, जीवन जलाल, किशन सिंह नेगी, राहुल, सन्दीप आदि लोग मौजूद रहे।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ