Ticker

10/recent/ticker-posts

शानदार साईबर सेल: ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए व्यक्तियों के खाते में वापस लौटाई धनराशि, पढ़िए पूरी ख़बर.......


मनोज नौडियाल

कोटद्वार: जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं कोरोना महामारी के दौरान बढ़ते साईबर अपराधों की रोकथाम एवं बचाव हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रान्तर्गत शहरों, गांवों व आम जनमानस को साईबर अपराधों से जागरूकता सम्बन्धित पोस्टर व पम्पलेट वितरित व मुख्य दर्शनीय व सुरक्षित स्थानों पर लगाकर साईबर ठगी से लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

ये भी पढ़ें:

सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालना पड़ेगा भारी! होगी सख्त कार्यवाही अपर आयुक्त हरक सिंह रावत के द्वारा दिए सख्त दिशा निर्देश. पढ़िए पूरी ख़बर.........

साईबर जागरूकता अभियान के क्रम चार पीड़ितो द्वारा साईबर अपराध से बचाव सम्बन्धी पोस्टर में अंकित साईबर सैल के नम्बरों पर सूचना दी कि उनके साथ अज्ञात हैकरों द्वारा ऑनलाईन ठगी की गयी है। साईबर सैल पौड़ी गढ़वाल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदकों के रु0 87,520/-की धनराशि वापस करवायी गयी। बता दें कि 14 जुलाई 2021 को आवेदक कुशपाल सिंह रावत नि0 ग्राम पदमपुर मोटाढाक उमरावनगर कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से जनवरी 2021 से माह जुलाई 2021 तक कुल रु0 52,500/- रुपये की धनराशि ऑनलाईन ट्रान्सफर की गयी थी। उक्त प्रार्थना पत्र के साथ आवेदक द्वारा अपने उत्तराखण्ड ग्राणीण बैंक के खाते की स्टेटमेन्ट उपलब्ध करायी गयी। जिसके अवलोकन से पाया कि आवेदक के खाते से रु0 52,500/-की धनराशि UPI के माध्यम से प्रतिपक्षी के भारतीय स्टेट बैंक के खाते में जमा हुयी थी। साईबर सैल द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के खाते से पत्राचार कर सम्बन्धित खाते की डिटेल प्राप्त की गयी तथा डिटेल प्राप्त की गयी तथा प्रतिपक्षी से आवेदक के खाते से कटी रु0 52,500/- की धनराशि वापस करायी गयी जो कि आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है। वहीं दूसरे मामले में आवेदक प्रशान्त चन्दोला नि0 प्रेमनगर पौड़ी गढ़वाल द्वारा 25 जून 2021 को फोन से सूचना दी थी कि उनके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने गूगल पे के माध्यम से उनके साथ रु0 3700/- की ऑनलाईन धोखाधड़ी की गयी है। साईबर क्राईम सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशी में से रु0 3,700/- की धनराशि जो की YES Bank में जमा हुयी थी उक्त धनराशी को YES Bank में होल्ड करवाया गया तथा YES Bank के नोडल से पत्राचार कर से उक्त धनराशी को आवेदक उपरोक्त खाते में रु0 3,700/- की धनराशि को वापस करवायी गयी है। जो कि आवेदक उपरोक्त के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है। तीसरे केस में आवेदिका ज्योति भट्ट नि0 परमार्थ निकेतन थाना लक्ष्मणझूला पौड़ी गढ़वाल द्वारा 13 जुलाई 2021 को फोन से सूचना दी थी कि उनके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने गूगल पे के माध्यम से उनके साथ रु0 3,500/- की ऑनलाईन धोखाधड़ी की गयी है। साईबर क्राईम सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका उपरोक्त के खाते से कटी धनराशी में रु0 3,500/-  की धनराशि जो की Paygate Payment Getway में जमा हुयी थी उक्त धनराशी को Paygate Payment Getway में होल्ड करवाया गया तथा Paygate Payment Getway के नोडल से पत्राचार कर से उक्त धनराशि को आवेदिका उपरोक्त खाते में रु0 3,500/- की धनराशि को वापस करवायी गयी है। जो कि आवेदक उपरोक्त के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है। उधर चौथे केस में 14 जुलाई 2021 को आवेदक हरीश कुमार नि0 मैमर्स भारत साईकिल वर्कस नजीबाबाद चौक देवी रोड कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें उनके द्वारा बताया गया था कि दिनांक 13 जुलाई 2021 को उनके द्वारा ग्रीन इण्डिया बाईसाईकिल के खाते में रु0 27,820/- की धनराशि इस आशय से भेजी गयी थी कि वो उन्हे साईकिल उपलब्ध करायेंगे किन्तु प्रतिपक्षी द्वारा धनराशी प्राप्त होने के उपरान्त अपना फोन स्वीच ऑफ कर दिया गया ताकि उससे किसी भी प्रकार का सम्पर्क न हो सके। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर साईबर सेल कोटद्वार द्वारा सम्बन्धित खाते को डेबिट फ्रीज कराया गया तथा आवेदक के खाते से कटी रु0 27,820 /- की धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी जो कि आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है। जिसमें सभी ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुये व्यक्तियों द्वारा जनपद के साईबर सेल के कार्यो की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सैल को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है। जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। 

अपील आप सभी से निवेदन है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें, किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें, अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें, अन्जान QR कोड स्कैन ना करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-155260 पर सूचना दें।

साईबर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह (साईबर सेल), उ0नि0 रफत अली, कान्स. कैलाश शाह, अरविन्द राय आदि मौजूद रहे।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ