रोहित पंवार
किरतपुर: एस एम एकेडमी स्कूल में डांस, सिंगिंग और मॉडलिंग टैलेंट का जुनून कंपीटिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अंकित चौधरी ने दीप प्रज्वलित करके किया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक बीकानेर मिष्ठान भंडार किरतपुर और किरतपुर गैस एजेंसी रहे।
ये भी पढ़ें: भाजपा! जनपद पौड़ी के विभिन्न प्रकोष्ठ एवं विभागों के संयोजकों एवं सह-संयोजकों की सूची जारी. देखें
बता दें की आयोजित प्रतियोगिता में सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग में अलग-अलग विजेता चुने गए। सिंगिंग मे प्रथम अज़रा मिर्ज़ा, द्वितीय निशा खान वहीं जूनियर सिंगिंग मे प्रथम वंशिका, द्वितीय वेदांश, तृतीय अर्पित रहे। डांस ड्यूट मे अमन और मॉडलिंग गर्ल्स में प्रथम सायना, द्वितीय वर्णिका और लड़कों में प्रथम प्रिंस द्वितीय वेद और तृतीय शोएब अली मॉडल्स ने जलवा बिखेरा। पूरे कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन आरजू प्रजापति ने किया। कंपटीशन के प्रबंधक शिवम् कर्णवाल और गोविंदा वर्मा रहे। कंपटीशन में कानपुर से आए हास्य कलाकार विरल चतुर्वेदी ने लोगो को जमकर ठाहाके लगवाए। विशिष्ठ अतिथि एडवोकेट हनुमान सिंह एवं विजयपाल सिंह पूर्व ग्राम प्रधान भनेड़ा, कैलाश पाल वर्तमान ग्राम प्रधान भनेड़ा, शिखा चौहान, अनूप अंठवाल, रीता, शिवम् सिंघल, अशोक गुप्ता, अमित तोमर, शिवम् ठाकुर, भोला एवं एस एम स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
0 टिप्पणियाँ