मनोज नौडियाल
कोटद्वार। कोटद्वार फुटबॉल एसोसिएशन एवं जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सम्मानित सदस्यों, पदाधिकारियों एवं पूर्व सम्मानित खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि आगामी 30 जनवरी 2022 को प्रिंसेस वेडिंग प्वाइंट बालासौड में फुटबॉल एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक शाम को 4:30 बजे आयोजित की गयी है।
जिसमें एसोसिएशन के दिवंगत पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और उसके पश्चात फुटबॉल एसोसिएशन की आवश्यक बैठक भी आयोजित होनी है। जिसमें सभी का उपस्थित होना अनिवार्य है यदि कोई पदाधिकारी / सदस्य उपस्थित नहीं होता है यह उसकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी। जानकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत जिला फुटबॉल एसोसिएशन, दर्शन सिंह भंडारी अध्यक्ष कोटद्वार फुटबॉल एसोसिएशन, सुनील रावत सचिव जिला फुटबॉल एसोसिएशन पौड़ी जनपद द्वारा दी गयी।
0 टिप्पणियाँ