मनोज नौडियाल
कोटद्वार। कोटद्वार ओलंपिक संघ द्वारा मिनी स्टेडियम मोटाढाक में आयोजित कण्व नगरी फुटबॉल लीग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में कण्व नगरी गोल्ड ने स्टेडियम ट्रेनीज को 3-0 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
ये भी पढ़ें: जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम में डबल लॉक कर सील किया गया! देखें
दूसरा रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला कण्व नगरी यंग और कण्व नगरी टीऩस अंडर-19 के मध्य खेला गया। जिसमें राहुल जुयाल के गोल की बदौलत कण्व नगरी टीन ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम करते हुए पहली मर्तबा फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला आज दोपहर 3:00 बजे खेला जाएगा। इस मौके पर संघ के संरक्षक धीरेंद्र कंडारी, अध्यक्ष गिरिराज सिंह रावत व सचिव अंतरराष्ट्रीय कोच सुनील रावत, पूर्व खिलाड़ी भारत सिंह नेगी भी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ