जयहरीखाल..... राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा, संकुल केंद्र- मठाली, विकासखंड-जयहरीखाल, जनपद-पौड़ी गढ़वाल में विभागीय निर्देशानुसार प्रवेशोत्सव बड़े हर्ष,उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सम्मानित सदस्य गण, बच्चों के माता-पिता तथा अभिभावक व ग्राम सभा मेरुड़ा के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। ग्राम सभा मेरुड़ा के ग्राम प्रधान दीनदयाल जदली की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने पाल्यों की शिक्षा के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की बात पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें: पी. जी. कालेज कोटद्वार के इतिहास विभाग में भाषण एवम निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण! देखें
इस दौरान दीनदयाल जदली ने अपने संबोधन में सभी बच्चों के माता-पिता तथा अभिभावकों से अपील की कि,आप लोग अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश हमारे राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा में कराने का प्रयास करें ताकि सभी बच्चों को हमारे इस सरकारी स्कूल में बेहतर से बेहतर शिक्षा मुहैया कराई जा सके।




0 टिप्पणियाँ