मनोज नौडियाल
बिहार/पटना..... राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा लगातार पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए संघर्ष कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि देश के सभी राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलन्द की जा रही है। 1 मई को मजदूर दिवस पर पटना में पुरानी पेंशन बहाली महापंचायत कार्यक्रम के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को बिहार सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।
ये भी पढ़ें: पौड़ी: घर में सो रहे युवक पर किया गुलदार ने हमला! घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत. देखें

बी पी सिंह रावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष
बी पी सिंह रावत ने प्रमुखता से कहा है कि बिहार में पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए संगठन को मजबूत किया जायेगा। हर विभाग, हर एनपीएस कार्मिक को संगठन से जोड़ना मुख्य बिंदु रहेगा। इस कार्यक्रम में बिहार के सभी कार्मिक संगठनों एवं सभी जिलों के एनपीएस कार्मिक भागीदारी करेंगे। बी पी सिंह रावत ने कहा है कि जब राजस्थान सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार पुरानी पेंशन बहाल कर सकते हैं तो बिहार सरकार क्यों नही कर सकती। कहा की बिहार राज्य में पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। जिसमें शिक्षक, अधिकारी, डाक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, बैंक कर्मी सभी एनपीएस कार्मिक शामिल होगें। इस कार्यक्रम की मुख्य जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष शोभ नाथ यादव, प्रदेश महासचिव गगन भारती, जय प्रकाश त्यागी, सुमन यादव, बृज मोहन शर्मा, रवीश चंद गुप्ता, ओमी कुमार योगी, इल्ज मामूम हक, नागेंद्र प्रसाद, महेश चौधरी को दी गई है।।
0 टिप्पणियाँ