पौड़ी गढ़वाल..... जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में मनरेगा के अंतर्गत 2022-23 हेतु विभिन्न विभागों के माध्यम से अभिसरण( कन्वर्जेंस) से प्रस्तावित कार्ययोजना, सांसद निधि व विधायक निधि के कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विकासखंडों के माध्यम से चलाई जा रही अन्य योजनाओं और विकास कार्यों के संबंध में रेखीय विभागों तथा विकासखंड अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने ग्राम्य विकास, कृषि विभाग, उद्यान, पशुपालन, संगध पौध विभाग(कैप), रेशम विभाग और मत्स्य विभाग जैसे रेखीय विभागों जिनके मनरेगा कन्वर्जेंस के माध्यम से योजना में कार्य होने सम्मिलित हैं जैसे रेखीय विभागों की प्रस्तावित कार्ययोजना तथा जनपद में प्रत्येक विकासखंड को अमृत सरोवर परियोजना के अंतर्गत दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आगामी 13 मई शुक्रवार को ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित करते हुए उसमें विभिन्न रेखीय विभागों की मनरेगा कन्वर्जेंस से जुड़ी योजनाओं और अमृत सरोवर परियोजना के प्रस्ताव का ग्राम सभा के माध्यम से अनुमोदन कराते हुए विकासखंड या रेखीय विभागों के माध्यम से जनपद को प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: वनों में आग की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठायें: जिलाधिकारी. देखें
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में लोगों को मनरेगा के माध्यम से स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए इस माह के अंत तक अनिवार्य रूप से प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक कार्य अनिवार्य रूप से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कार्य प्रारंभ न करने की दशा में उन्होंने संबंधित खंडविकास अधिकारियों को दण्डात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी। उन्होंने ग्राम पंचायतो में मनरेगा कार्यों की कम प्रगति वाले तीन विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के डीडीओ को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खंडों को जो 5-5 अमृत सरोवर कार्य करने के लक्ष्य दिए हैं उस संबंध में तेजी से अग्रिम कार्यवाही करें तथा जहां पर जल स्रोतों में अतिक्रमण हैं उन्हें हटाए तथा स्रोत की रिचार्ज और संरक्षण हेतु व्यापक कार्ययोजना बनाकर सुधारीकरण कार्य करें। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकासखंड में पशुपालन विभाग के समन्वय से 500 से 1000 मुर्गी की क्षमता वाला पोल्ट्री फार्म मनरेगा कन्वर्जेंस के माध्यम से बनाना सुनिश्चित करें। कहा कि लोगों से स्वरोजगारपरक कार्य वैज्ञानिक तथा प्रोफेशनल तरीके से करवाएं ताकि उनको अधिक वित्तीय लाभ प्राप्त हो सके।
वीडियो:


0 टिप्पणियाँ