Ticker

10/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की जनजागरूकता के लिए राजकीय इंटर कॉलेज खोलाचौरी में योगोत्सव काउंटडाउन कार्यक्रम का हुआ आयोजन! देखें


मनोज नौडियाल

पौड़ी...... आगामी 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की जनजागरूकता के लिए राजकीय इंटर कॉलेज खोलाचौरी में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो पौड़ी द्वारा योगोत्सव काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: पौड़ी: मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक! देखें

इस दौरान कॉलेज के परिसर में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो पौड़ी द्वारा सुबह छात्र-छात्राओं को योगासन करवाया गया। योग प्रशिक्षिका रमन रावत पोली द्वारा योग के महत्व पर चर्चा करते हुए भुजंगासन, हलासन, उत्तानपादासन, पश्चिमोत्तानासन सहित विभिन्न आसन तथा प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर रहे ग्राम प्रधान खोला अनीता रावत ने कहा की योग हमारे स्वस्थ जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। छात्र-छात्राएं योग और प्राणायाम को अपने दैनिक जीवन में अवश्य सम्मिलित करें। 


कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी लीलाधर पांडे ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया की सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से 39 दिन पहले इस कार्यक्रम के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रुप से मनाने की अपील आमजन से की जा रही है। योगोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो के पंजीकृत दल परम, पर्वतीय रंगमंच सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति पौड़ी के कलाकारों द्वारा जागरूकतापरक गीतों और नाटक के माध्यम से कोरोना के खतरे से बचे रहने का संदेश दिया वहीं योग के महत्व पर हास्य और व्यंग्य के माध्यम से प्रस्तुति दी गयी।


कार्यक्रम में योगोत्सव विषय पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, नीलम द्वितीय, पूनम रावत तृतीय तथा साहिल को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में नीलम को पहला, मोनिका को दूसरा, कशिश को तीसरा और श्रुति को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेश लाल आर्य ने और कार्यक्रम का संचालन योगम्बर पोली ने किया। 


कार्यक्रम में अभिवावक संघ के अध्यक्ष प्रमोद रावत, कृष्ण नेगी, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र खँकरियाल, विद्योतमवती, रश्मि सेमवाल, प्रीति रावत, इंदु नेगी, वंदना ध्यानी,आरती गुसाईं, गीता आदि उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ