Ticker

10/recent/ticker-posts

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में दो दिवसीय इनडोर गेम्स का हुआ आयोजन! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार...... राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में दिनांक 13 व 14 मई 2022 को दो दिवसीय इंडोर गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड एवं शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। 

ये भी पढ़ें: मिनिस्ट्रियल कार्मिक संवर्ग के अंतर्गत मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को गृह जनपद दिए जाने हेतु दिया गया ज्ञापन! देखें


बता दें कि प्रतियोगिता में पहले दिन टेबल टेनिस छात्रा एकल वर्ग में प्रगति ध्यानी एम.कॉम द्वितीय सेम विजेता एवं सपना नेगी बी.एड.प्रथम वर्ष उपविजेता रहे। वहीं छात्र एकल में गौरव बाल्मीकि बी.कॉम प्रथम वर्ष विजेता तथा सिद्धांत जजेड़ी एम.एस.सी. चतुर्थ सेम उपविजेता रहे। टेबल टेनिस युगल छात्र-छात्रा वर्ग में प्रगति बी.एड द्वितीय वर्ष एवं प्रगति ध्यानी एम.कॉम सेकंड सेम तथा गौरव वाल्मीकि बी.कॉम. प्रथम वर्ष एवं सिद्धांत जजेड़ी एम.एस.सी चतुर्थ सेम विजेता और सपना नेगी बी.एड. प्रथम वर्ष दीप्ति बी.एड. प्रथम वर्ष एवं रोहन बिष्ट बी. काम. द्वितीय वर्ष एवं अभय रावत बीएससी तृतीय वर्ष उपविजेता रहे। बैडमिंटन में छात्र एकल में गौरव वाल्मीकि बीकॉम प्रथम वर्ष विजेता एवं शिवम नेगी बीएड द्वितीय वर्ष उपविजेता रहे। 


बैडमिंटन युगल छात्र व छात्रा वर्ग में क्रमशाह हिमानी ममगाईं बीएससी द्वितीय वर्ष तथा निशा बीकॉम द्वितीय वर्ष विजेता और प्रगति बीए द्वितीय वर्ष एवं आकांक्षा B.ed प्रथम वर्ष उपविजेता रहे। छात्र युगल वर्ग में गौरव वाल्मीकि बीकॉम प्रथम वर्ष एवं रोहन बिष्ट उपविजेता तथा दिव्यांशु नेगी बी. एड. द्वितीय एवं शिवम नेगी बी.एड. द्वितीय विजेता रहे। बैडमिंटन छात्रा एकल वर्ग में निशा बीकॉम द्वितीय वर्ष विजेता रही और हिमानी मंमगाई को विजेता बनी। शतरंज प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में दीप्ति विजेता तथा अनुष्का उपविजेता रही वहीं छात्र वर्ग में शुभम मेंदोला एम.एस.सी विजेता तथा दिव्यांशु नेगी उपविजेता रहे। 


कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में छात्रा एकल वर्ग में नीतू नेगी बी.एस.सी तृतीय वर्ष उपविजेता तथा निशा बी.काम. द्वितीय विजेता रही। छात्र एकल वर्ग में अभिषेक पटवाल बी.एस.सी तृतीय उपविजेता एवम शिवम नेगी बी.एड.द्वितीय विजेता रहे। इसी प्रतियोगिता के छात्र युगल वर्ग में अनुज रावत बी.ए. तृतीय तथा अभिषेक पटवाल बी.एस.सी. उपविजेता एवम शिवम नेगी बी.एड. द्वितीय तथा सौरभ कुमार एम.ए. सेकंड सेम विजेता रहे। छात्रा युगल प्रतियोगिता में अनुष्का रावत बी.एड.द्वितीय तथा अदिति गैरोला बी.ए. तृतीय उपविजेता जबकि सोनम राणा बी.एड.प्रथम एवम अंजुम अंसारी बी.एड. प्रथम विजेता रही।

कार्यक्रम के समापन समारोह में सभी विजेता एंव उपविजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंत में प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने सभी छात्र/छात्रा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खेल सदभावना को दैनिक जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता बताई और कहा की इनडोर खेल से मानसिक व शारीरिक विकास के साथ ही एकाग्रता एवम निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है।


कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. सीमा चौधरी क्रीड़ा प्रभारी डा. संजीव कुमार, डा.लता कैडा, डा.नीता भट्ट, डा.रंजना सिंह, शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक हीरा सिंह, तथा संदीप किमोठी, शेखर मैठाणी, डा. सुमन कुकरेती, डा. सुनीता गुसाईं आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन डा. रोशनी असवाल ने किया!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ