Ticker

10/recent/ticker-posts

विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूडी भूषण ने की केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात! उत्तराखंड के विकास के परिदृश्य में विभिन्न विषयों पर चर्चा. देखें


मनोज नौडियाल

नई दिल्ली...... उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सोमवार को दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी जी को पौधा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें: अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा जनसामान्य को प्रदत्त की जाने वाली विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं के विषय पर कार्यशाला! देखें


इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच उत्तराखंड के विकास के परिदृश्य में विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड विधान सभा की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं ऋतु खंडूडी को दी। इस दौरान दोनों के ही बीच विधानसभा के सदन संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी वार्ता हुई। इस अवसर पर मुरली मनोहर जोशी ने ऋतु खंडूड़ी से उनके पिता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूडी के स्वास्थ्य का हाल-चाल भी जाना।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ