देहरादून..... दीपाली फाउंडेशन द्वारा सामुदायिक केंद्र ब्राह्मण वाला देहरादून में "जल संरक्षण में महिलाओं एवं विद्यार्थियों की भूमिका विषय" पर संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी टनकपुर के निदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने अपने सबोधन में कहा कि हम सभी को जल बचाने के लिए काम करना होगा।
ये भी पढ़ें: सुख दुख का कारण ही मानव का कर्म है: आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं. देखें
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य विषय विशेषज्ञ डॉ भवतोष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी मांग है। हमारे आने वाले समय के लिए हमको आज ही जल संरक्षण के कार्य को शुरू करना होगा। वर्षा जल संरक्षण का कार्य सभी को सामूहिक स्तर पर करने के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी करना होगा। दैनिक जीवन में जल का सदुपयोग करने के साथ-साथ मितव्यता पूर्वक प्रयोग करने से भविष्य के लिए जल को बचाया जा सकता है। इस कार्य में मातृ शक्ति और विद्यार्थियों की मुख्य भूमिका होगी।
कार्यक्रम की संरक्षक एवं दीपाली फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। सूती कपड़े के थैले बनाने एवं उनका वितरण, ईको ब्रिक बनवाना आदि के साथ-साथ जल संरक्षण पर भी जन जागरूकता का कार्य किया जा रहा है।



0 टिप्पणियाँ