Ticker

10/recent/ticker-posts

MKVN इंटरनेशनल स्कूल में बेला थियेटर कारवां के द्वारा नाट्य-कला का मंचन! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार...... MKVN इंटरनेशनल स्कूल शिब्बुनगर के सभागार में स्वैच्छिक शिक्षक समूह एवं अज़ीम प्रेम जी फाउंडेशन के तत्वाधान में दिल्ली के सुप्रिसिद्ध नाट्य कला समूह बेला थियेटर कारवां के द्वारा असग़र वजाहत जी द्वारा लिखित नाटक सबसे सस्ता गोश्त का मंचन किया गया।

ये भी पढ़ें: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ पौड़ी के छठवें त्रैमासिक जनपदीय अधिवेशन में पहुंचे मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत! देखें

सबसे सस्ता गोश्त एक कटाक्ष उन सभी असामाजिक तत्वों पर है जो समाज में वैमनस्यता और भेदभाव को आग देने का कम करते हैं। यह नाटक समाज के कई तबकों को उनकी असलियत दिखाता है। नाटक जाने माने समकालीन नाटककार और कथाकार असग़र वजाहत का लिखा हुआ है, जिन्होंने कहानी, नाटक, उपन्यास के अतिरिक्त मनोरंजक जगत के लिए भी स्क्रीप्ट लिखे हैं।

बता दें कि बेला थियेटर कारवां समूह की स्थापना 1999 में हुई और तभी से यह समूह नाट्य-कला और विभिन्न ललित-कलाओं में अपना बहुमूल्य योगदान देता रहा है। समूह को देश के विभिन्न शहरों और दूर-दराज के इलाकों में सम्मान और ख्याति प्राप्त है। कोटद्वार शहर में इस समूह की यह प्रथम प्रस्तुति है। कार्यक्रम में समाज के कई बुद्धिजीवी जनों ने प्रतिभाग कर नाट्य-मंचन का आनंद लिया और एक अद्भुत कला के प्रस्तुतीकरण के साक्षी बने।

 इस अवसर प्रकाश चंद्र कोठारी, सुरेन्द्र लाल आर्य, सत्य प्रकाश थपलियाल, कैप्टन पी एल खन्तवाल, सुभाष नौटियाल, चन्द्र्जीत बिष्ट, संगीता उन्नीयाल, सुनील पंवार, जय प्रकाश केशटवाल, अलका बिष्ट आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुडा विकासखंड जयहरीखाल के प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल ने किया!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ