Ticker

10/recent/ticker-posts

महर्षि दयानंद जी की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार की आवश्यकता: महामहिम गंगा प्रसाद, राज्यपाल सिक्किम. देखें


मनोज नौडियाल

सिक्किम...... शनिवार 25 जून 2022 केन्द्रीय आर्य युवक परिषद दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने आज राजभवन गैंगटोक सिक्किम में महामहिम राज्यपाल गंगा प्रसाद जी से भेंट की। महामहिम राज्यपाल गंगाप्रसाद ने कहा कि आज आर्य समाज के कार्य की अत्यंत आवश्यकता है। महर्षि दयानंद सरस्वती ने नवजागरण किया उनकी शिक्षाओं को आज जन-जन तक पहुचायें। उन्होंने देश में बढ़ते अलगाववाद पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं में राष्ट्रीय भावना के प्रचार-प्रसार पर बल दिया, साथ ही उन्होंने नशे की बढ़ती हुई प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें: जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन के दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट सतपुली को किया नामित! देखें

इस दौरान केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने उन्हें आश्वस्त किया कि हम महर्षि दयानंद के स्वपनों का भारत बनायेंगे व युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय भावना का विस्तार करेंगे। 


वहीं दिल्ली से प्रवीन आर्या ने मधुर भजन प्रस्तुत किया व आस्था आर्या ने आभार व्यक्त किया, साथ ही महामहिम का ओ३म् के पीतवस्त्र व गायत्री मंत्र के स्मृति चिन्ह से अभिनंदन भी किया गया। उन्होंने भी उपहार भेंट किया। जानकारी प्रवीण आर्य मीडिया प्रभारी द्वारा दी गयी!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ