Ticker

10/recent/ticker-posts

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से की शिष्टाचार भेंट! देखें


मनोज नौडियाल

नई दिल्ली..... उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को केदारनाथ मन्दिर की प्रतिकृति भेंट की एवं राज्य से जुड़े स्वास्थ्य सम्बंधित तमाम विषयों पर चर्चा करने के साथ ही मदद का आग्रह किया।

 ये भी पढ़ें: मानसून सीजन के दृष्टिगत रखते हुए यात्रा को सरल, सुगम व व्यवस्थित बनाने हेतु यात्रा रूटों पर विशेष चैकिंग अभियान! देखें


इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सर्वप्रथम ऋतु खंडूडी को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दोनों के बीच राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष तौर पर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर मदद का आग्रह किया। 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से विधानसभा के सदन संचालन से संबंधित जानकारियां भी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने मुलाकात के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त भी किया!!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ