मनोज नौडियाल
कोटद्वार। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार की पहल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढवाल यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/ नोडल अधिकारी वैभव सैनी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी एएचटीयू निरीक्षक राजनेद्र सिंह खोलिया के नेतृत्व में 02 माह लिए प्रदेश स्तर पर चलाए जा "ऑपरेशन मुक्ति" इस अभियान की थीम "भिक्षा नहीं शिक्षा दें" व " support to educate a chaild"* है।
ये भी पढ़ें: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले ईको टास्क फ़ोर्स के कर्नल रोहित श्रीवास्तव! देखें
जिसके क्रम में दिनांक 30.08.2022 को जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा कस्बा दुगड्डा, सतपुली एवं पौड़ी में स्थानीय लोगों एवं आने जाने वाले यात्रियों को बताया गया कि आपके द्वारा किसी बच्चे को बचपन में दी गई भीख, जवानी में उस समय अपराधी बना सकती हैं। जब आप उसको यह बोलकर जलील करोगे की तुम इतने बड़े हो गये हो एवं कमा कर खा भी नही सकते हो और आप जवानी में उसको भीख भी नहीं दोगे तो वो आपना पेट भरने के लिए अपराध में लिप्त हो जायेगा।
दूसरी ओर बालक को कलम और किताब के बदले यदि आप बचपन में काम दोगे तो वह समाज में पिछड़ जायेगा और एक मजदूर का मजदूर ही रह जायेगा।
उत्तराखंड जनपद पौड़ी "ऑपरेशन मुक्ति" अभियान की सराहना करते हुये बालक को भीख नहीं देनी चाहिए और बालकों के हाथ में काम नहीं कलम और किताब ही अच्छी लगती है, के नारे लगाये गये।
साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान देते हुए अपने आस-पास बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति की जानकारी मिलने पर नजदीकी पुलिस थाने एवं आपातकालीन डायल-112 पर सूचित करने की अपील की गई।
वीडियो:
सभी को गौरा शक्ति एप, देवभूमि एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप, उत्तराखण्ड़ पुलिस एप्प के साथ-साथ डॉयल- 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
ऑपरेशन मुक्ति टीम में उप निरीक्षक (वि0श्रेणी) कृपाल सिंह, आरक्षी मुकेश कुमार, आरक्षी आशीष बिष्ट शामिल रहे!!!


0 टिप्पणियाँ